नयी दिल्ली 05 फरवरी, मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री और राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के प्रमुख उपेन्द्र प्रसाद कुशवाहा पांच दिनों की यात्रा पर बंगलादेश रवाना हो गये हैं । आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां बताया कि श्री कुशवाहा कल बंगलादेश के लिए रवाना हुये । वह यूनेस्को के ई - 9 देशों के शिक्षा मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेंगे । राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के प्रवक्ता फजल इमाम मल्लिक ने बताया कि बैठक में इन देशों के समक्ष शिक्षा के क्षेत्र में चुनौतियो तथा 2030 तक समग्र एवं समान गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विचार किया जायेगा । ई - 9 देशों में भारत , चीन , बंगलादेश , ब्राजील , मिश्र , इंडोनेशिया , नाइजीरिया , मैक्सिको और पाकिस्तान शामिल है । यूनेस्कों इन देशों में शिक्षा को बढावा देने का प्रयास कर रहा है । इस अभियान की शुरुआत भारत से 1993 में हुयी थी । दुनिया के अधिकांश निरक्षर लोग इन्हीं देशों में हैं ।
रविवार, 5 फ़रवरी 2017
कुशवाहा बंगलादेश की यात्रा पर रवाना
Tags
# देश
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें