झाबुआ (मध्यप्रदेश) की खबर 31 जनवरी) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 1 फ़रवरी 2017

झाबुआ (मध्यप्रदेश) की खबर 31 जनवरी)

जनसुनवाई में प्रभारी कलेक्टर श्री अनुराग चैधरी ने लिये आवेदन

jhabua news
झाबुआ । आज 31 जनवरी को शासन के निर्देशानुसार जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनसुनवाई में आवेदन प्रभारी कलेक्टर श्री अनुराग चैधरी ने लिये। आवेदको से आवदेन प्राप्त कर संबधित कार्यालय प्रमुखो को निराकरण के लिये आवश्यक निर्देश दिये गये। जनसुनवाई में श्रीमती गीता पति भारत खपेड निवासी कल्याणपुरा तहसील झाबुआ ने प्रधानमंत्री आवास योजनांतर्गत आवास स्वीकृत करवाने के लिए आवेदन दिया । श्रीमती नानकी पति हीरा मचार एवं हजली पति खीमा निवासी मलवान तहसील झाबुआ ने पेंशन स्वीकृत करवाने के लिए आवेदन दिया । तेनु पिता बहादर  निवासी ग्राम बेहडवी ब्लाक रामा ने हेण्डपम्प खनन करवाने के लिए आवेदन दिए । कालू पिता लिमजी निवासी नवागाव तहसील झाबुआ ने पिता की मृत्यु के बाद बैंक से जन धन योजना अंतर्गत बीमा राशि का भुगतान करवाने के लिए आवेदन दिया । विनोद परमार निवासी ग्राम पारा तहसील झाबुआ ने प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आवास स्वीकृत करवाने के लिए आवेदन दिया । कल्याणपुरा के ग्रामीणो ने सामुदायिक भवन सी,सी,रोड एवं नवीन नल जल कनेक्शन करवाने के लिए आवेदन दिया एवं कल्याणपुरा के वार्ड क्र, 15एवं 16 के ग्रामीणो ने प्रधानमंत्री आवास योजना में आवास स्वीकृत करवाने के लिए आवेदन दिया । श्रीमती सवली पति मगेन्द्र निवासी मौलाना आजाद मार्ग झाबुआ ने प्रसुति सहायता योजना का लाभ दिलवाने के लिए आवेदन दिया । ग्राम पंचायत मोहकमपुरा के सरपंच एवं ग्रामीणो  ने वन विभाग की जमीन में सुदूर सडक योजनांतर्गत सड़क निर्माण करने की अनुमति के लिए आवेदन दिया । ग्राम सूरीनाला ब्लाक रामा के नवड फलिया के ग्रामीणो ने शैाचालय निर्माण के बाद प्रोत्साहन राशि का भुगतान करवाने के लिए आवेदन दिया ।

मुख्यमंत्री की घोषणा पर कार्यवाही प्राथमिकता से करें, समयावधि पत्रो की समीक्षा बैठक संपन्न

jhabua news
झाबुआ । समयावधि पत्रो की समीक्षा बैठक आज कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में संपन्न हुई । बैठक की अध्यक्षता प्रभारी कलेक्टर श्री अनुराग चैधरी ने की। बैठक में विभागवार मुख्यमंत्री घोषणा, सी,एम, हेल्पलाइन, जनसुनवाई ,जनशिकायत ,समयावधि पत्रो की समीक्षा की गई एवं आवश्यक निर्देश दिये गये। बैठक में मुख्यमंत्री घोषणा पर हुई कार्यवाही की समीक्षा के दौरान प्रभारी कलेक्टर श्री चैधरी ने सभी कार्यालय प्रमुखो को निर्देशित किया कि घोषणा संबंधी कार्यो की प्रगति आनलाईन पोर्टल पर दर्ज करे एवं घोषणा संबंधी कार्यो को जल्द से जल्द पूर्ण करवाये। सी,एम, हेल्पलाइन के लिए पदाभित अधिकारी पोर्टल को स्वयं खोले एवं शिकायतकार्ता से चर्चा कर प्रकरण में कार्यवाही कर एल-1 स्तर परही शिकायतकार्ता की संतुष्टि के साथ प्रकरण के निराकरणकी स्थिति पोर्टल पर दर्ज करें। कार्यालय प्रमुख को यदि पोर्टल खोलना नही आयेगा, तो अगली बार से 1 हजार रूपये का अर्थदण्ड आरोपित किया जाएगा। टी,एल, के प्रकरणो की स्थिति की जानकारी भी पोर्टल पर अपडेट करे। बैठक में अधिकारियों ने पोर्टल खोलकर निराकरण की स्थिति से अवगत कराया। वाणिज्यकर अधिकारी एवं परियोजना अधिकारी उर्जा विकास निगम विभाग के अधिकारी टी,एल, में उपस्थ्ति नही होते है। इसके लिए संबंधित विभागो के प्रमुख सचिवो को अवगत कराने के निर्देश दिये गये। फर्जी चिकित्सको पर कार्यवाही करने के लिए सभी एसडीएम को बैठक में प्रभारी कलेक्टर श्री चैधरी ने निर्देशित किया। बसंत पंचमी के अवसर पर बाल विवाह रोकने के लिए एसडीएम एवं महिला बाल विकास विभाग के दल मिलकर ग्रामीणजनो को समझाईश दे।

जनवरी माह में सेवानिवृत हुए शासकीय, सेवको को समारोह पूर्वक दी गई विदाई

jhabua news
झाबुआ । जिले में पेंषन प्रकरणो के त्वरित निराकरण के लिए कलेक्टर ने षासकीय सेवा से सेवानिवृत होने वाले षासकीय सेवको को समारोह पूर्वक समस्त भुगतानो को करने का निर्णय लिया एवं कलेक्टर के मार्गदर्षन मे जनवरी 2017 में सेवानिवृत्त हुए जिले के  षासकीय सेवको को समस्त स्वत्वों का भुगतान समारोह आयोजित कर किया गया।

सेवानिवृत्त षासकीय सेवको को सम्मानित किया गया
आज कलेक्टर सभा कक्ष में सेवानिवृत्त हुए षासकीय सेवको को प्रभारी कलेक्टर श्री अनुराग चैधरी ने साल श्रीफल एवं पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया। सम्मान समारोह कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित किया गया। सम्मान समारोह में सभी षासकीय सेवको को स्वत्वों के भुगतान संबंधी आदेष दिये गये। इस अवसर पर जिला पेंषन अधिकारी श्री बलराम चैहान, पेंषनर्स एसोसिएषन के सदस्य एवं सेवानिवृत्त होने वाले षासकीय सेवक उपस्थित थे। समारोह का आयोजन जिला प्रषासन द्वारा किया गया। समारोह में अधिकारियों एवं सेवानिवृत्त हो रहे षासकीय सेवको ने अपने अनुभव बाॅटे। आभार प्रदर्शन जिला पेंशन अधिकारी श्री चैहान ने किया।

ये हुवे सेवानिवृत्त
श्री सतीश कुमार मोदी उच्च श्रेणी शिक्षक, शा.उत्कृष्ट उ0मा0विद्यालय झाबुआ, श्री अब्दुल सत्तार खांन व्यायाम शिक्षक प्राचार्य संकुल केन्द्र कउमावि. झाबुआ, श्री राजेन्द्रसिंह चोैहान सहायक शिक्षक शा0हाई स्कूल करवड, श्री औकांरसिंह ठाकुर निरीक्षक पुलिस अधीक्षक कार्यालय झाबुआ, श्री उदयसिंह नायक सुपरवायजर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय, झाबुआ, श्री देवीसिंह भदौरिया न्यायालय अधीक्षक जिला एवं सत्र न्यायाधीश झाबुआ, श्री धासीराम आजंना हेण्डपम्प टेक्नीशियन कार्यपालन यंत्री पी.एचई झाबुआ को सम्मान के साथ विदाई दी गई।

दावे/आपतियों के निराकरण के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक संपन्न

झाबुआ । आईसीडीएस परियोजनांतर्गत संचालित आंगनवाडी केन्द्रो के संचालन के लिए आंगनवाडी कार्यकत्र्ता एवं सहायिका के रिक्त पदो की पूर्ति के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आवेदन आमंत्रित कर अनंतिम सूची का प्रकाशन किया गया। अनंतिम सूची पर दावे/आपत्तियाॅ आमंत्रित की गई। प्राप्त दावे/आपत्तियाॅ के निराकरण के लिए गठित समिति की आज बैठक हुई एवं आपत्तिकत्र्ताओं की आपत्ति सुनकर समिति द्वारा आवश्यक निर्णय लिये गये। समिति की बैठक में अध्यक्ष जिला पंचायत सुश्री कलावती भूरिया, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अनुराग चैधरी, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री जमरा सहित एसडीएम एवं सीडीपीओं उपस्थित थे।

गौवंश का अपराध पंजीबद्ध

झाबुआ ं। फरियादिया कालु पिता मानसिंह मकवाना, निवासी पाडलघाटी ने बताया कि आरोपी दुलाजी पिता भीला गणावा एवं अन्य-08 निवासीगण पाडलघाटी के अवैध रूप से ग्राम पाडलघाटी में अन्तु के खाली मकान में गाय को काटकर मांस खाने के लिए हिस्सा कर रहे थे, फरि. की रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में थाना कल्याणपुरा में अपराध क्रं. 33/17 धारा 4/9, 5/9 म.प्र. गौवंश अधि. 2004 का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

लुट का अपराध पंजीबद्ध

झाबुआ । फरियादी गणेश पिता रतनलाल सोलंकी, निवासी कल्याणपुरा ने बताया कि फरि. राजगढ से घर कल्याणपुरा आ रहा था। कि रास्ते में ग्राम मोहनपुरा बादल ढाबे के पास इंदौर झाबुआ रोड पर अज्ञात 03 बदमाश कच्ची पुलिस पर पत्थर रखकर फरि. केी गाडी रोककर जेब मेें रखे नगदी 10,000/-रू. व सेमसंग कंपनी का मोबाईल व जाकेट छिनकर भाग गये। प्रकरण में थाना कोतवाली झाबुआ में अपराध क्रं. 67/17 धारा 394 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।




कोई टिप्पणी नहीं: