शशिकला ने विशेष अदालत के समक्ष किया आत्मसमर्पण - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


बुधवार, 15 फ़रवरी 2017

शशिकला ने विशेष अदालत के समक्ष किया आत्मसमर्पण

aiadmk-general-secretary-v-k-sasikala-natarajan-surrenders-before-the-special-court
बेंगलुरु 15 फरवरी, ज्ञात स्त्रोंतो से अधिक की संपत्ति अर्जित करने के मामले में उच्चतम न्यायालय द्वारा दोषी करार दी गयी अन्नाद्रमुक महासचिव वी के शशिकला ने आज यहां विशेष अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया, विशेष अदालत के न्यायाधीश अश्वत नारायणा के समक्ष सुश्री शशिकला के साथ ही मामले में अन्य दोषी सुधाकरण और इलावरस ने भी आत्मसमर्पण किया है। इससे पहले उच्चतम न्यायालय ने स्वास्थगत आधार पर चार सप्ताह का समय मांगे जाने संबंधी सुश्री शशिकला की याचिका आज खारिज कर दी और उन्हें कल के फैसले के अनुरूप पहले आत्मसमर्पण करने के निर्देश दिये।

कोई टिप्पणी नहीं: