बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पर छात्राओं का आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन। - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 4 फ़रवरी 2017

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पर छात्राओं का आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन।

मुख्य द्वारा तोड़ सचिव कार्यालय के समक्ष दिया धरना। 12वीं पंजीयन में विषयों की अदला-बदली के खिलाफ फूटा गुस्सा। सोमवार से अरविंद महिला काॅलेज को बंद कराने का घोषणा। अरविंद महिला काॅलेज प्राचार्या और बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पर लगाया तानाशाही का आरोप।




aisf logo
पटनाः-  आज दिनंाक 04 फरवरी, 2017 को ए.आइ.एस.एफ. के बैनर तले अरविंद महिला काॅलेंज के छात्राआंे का बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पर छात्राओं का आक्रोश पूर्ण प्रदर्शन। छात्राएं बड़ी संख्या में भारतीय नृत्यकला मंदिर से जुलूस की शक्ल में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति गेट पहुंची। मुख्य द्वारा बंद देख छात्राएं आक्रोशित हो गई। बोर्ड अध्यक्ष आनन्द किशोर, काॅलेज प्राचार्या उषा सिंह के खिलाफ जोरदार नारे लगाने लगी। जिससे कार्यालय के कर्मचारी बाहर निकल आए। छात्राएं बोर्ड अध्यक्ष आनन्द किशोर से वार्ता की मांग कर रही थी। गेट खोलने के आग्रह के बावजूद गेट नहीं खोला गया। इस पर छात्राओं ने गेट तोड़ते हुए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के सचिव के चैम्बर के आगे धरना पर बैठ गई। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल को बुलाया गया। पुलिस अधिकारी के हस्तक्षेप से बोर्ड अध्यक्ष नंदकिशोर से वार्ता कराने के आश्वासन पर मामले को शांत कराया गया। जब छात्र प्रतिनिधिमण्डल के रूप में बोर्ड अध्यक्ष से मिलने की तैयारी कर रहे थे उसी बीच मीडिया के साथ पुलिस अधिकारी द्वारा धक्का-मुक्की किया जाने लगा। इस पर छात्राओं ने कहा कि तानाशाही माहौल में वार्ता कैसे हो सकती है। 

ज्ञात हो कि अरविन्द महिला के 12वीं (इण्टर) की सैकड़ों छात्राओं का पंजीयकन के साथ आए विषयों में बड़े पैमाने पर अदला-बदली किया गया है। जो विषय-काॅलेज में पढ़ाई नहीं होती वह विषय दिया गया है। हिन्दी के जगह मगही, इतिहास के जगह विज्ञान समाजशास्त्र के जगह दर्शनशास्त्रा आदि । मौके पर उपस्थित ए.आइ.एस.एफ. के जिला सचिव सुशील उमाराज ने कहा कि काॅलेज प्राचार्या कही मनमानी बोर्ड की तानाशाही की वजह से सैकड़ों छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। इसको संगठन कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। इस तरह के लापरवाही के खिलाफ संगठन चरणबद्ध आंदोलन करेगा। सोमवार से अरविंद महिला काॅलेज को बंद कराने का भी घोषणा किया। प्रदर्शन में सैकड़ों छात्राएँ मौजूद रही। सोनी, बबली, माया, प्रतिभा, जननी , सोभा, बबीता, कल्पना, अर्पणा, प्रभात, संजीव, मनोज, केशव, निधि, चुलबुल, मनीषा, अनिवेश, रिंकु, संदीप, कुसुम, मनोज, रीता, सोनम, गुड़िया, बबीता आदि मोजूद थी।  

कोई टिप्पणी नहीं: