नयी दिल्ली, तीन फरवरी, यहां 1960 के दशक के एक लोकप्रिय फिल्म के प्रदर्शन के साथ आज पहला भोजपुरी फिल्मोत्सव शुरू हुआ। तीन दिवसीय इस समारोह में 10 फिल्में दिखायी जाएंगी साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों, हस्तशिल्प और मशहूर मधुबनी पेंटिंग्स की प्रदर्शनी आयोजित होगी। केन्द्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और भोजपुरी अभिनेता से राजनेता बने मनोज तिवारी सिरी फोर्ट ऑडोटोरियम में आयोजित उद्घाटन समारोह में शामिल हुए जहां ‘गंगा मैया तोहे पियरी चढैबो’ फिल्म की प्रस्तुति हुई। पांच फरवरी तक चलने वाले इस समारोह में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म ‘कब होई गवनवा हमार’, ‘देसवा’ और ‘ही’ दिखायी जाएंगी। अन्य फिल्मों में राजन सिंह की ‘बिदेसिया’, दिलीप बोस की ‘गंगा किनारे मोरा गांव’, अभिषेक चड्डा की ‘गंगा’, अजय सिन्हा की ‘ससुरा बड़ा पैसा वाला’ और प्रेमांशु सिंह की ‘लाडला’ शामिल है। दिलीप बोस की ‘कब अइबु अंगनवा हमार’ भी दिखायी जाएंगी।
शुक्रवार, 3 फ़रवरी 2017
दिल्ली में तीन दिवसीय भोजपुरी फिल्मोत्सव शुरू
Tags
# देश
# मनोरंजन
# सिनेमा
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
सिनेमा
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें