नये नोट डालने का काम करीब करीब पूरा: आर्थिक सचिव - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 3 फ़रवरी 2017

नये नोट डालने का काम करीब करीब पूरा: आर्थिक सचिव

new-note-work-done
नई दिल्ली, तीन फरवरी, केंद्रीय वित्त मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आज कहा कि नोटबंदी के बाद बैंकों में नए नोट डालने का काम करीब करीब पूरा हो चुका है क्यों कि अब धन निकासी पर व्यावहारिक रूप से कोई पाबंदी नहीं रह गयी है। सरकार ने गत 8 नवंबर को 1000 और 500 के नोटों का चलन बंद कर दिया था और जनता से उन्हें अपने बैंक खातों में जमा कराने या बैंकों, रिजर्व बैंक या डाकखानों से बदलावाने का आदेश दिया था। इसके कारण बाजार में नोटों की कमी पड़ गयी और स्थिति से निपटने के लिए सरकार ने बैंक निकासी पर सीमा तय कर रखी है। आर्थिक मामलों के सचिव शक्तिकांत दास ने कहा, ‘बचत बैंक खाते से सप्ताह में निकासी की 24,000 की सीमा को छोड़ कर अब अन्य सभी पाबंदियां हटायी जा चुकी हैं। यह सीमा भी अब कुछ ही दिन की बात है।’ दास ने यह भी कहा कि करेंसी की आपूर्ति और उसका प्रबंध भारतीय रिजर्व बैंक का काम है। बचत बैंक खातों से निकासी की बची खुची सीमा हटाने का निर्णय केंद्रीय बैंक ही निकट भविषय में लेगा। उन्होंने कहा कि बचत बैंक खातों से ‘एक माह में केवल कुछ गिनी चुनी निकासियां ही एक लाख तक की होती हैं। इस लिए आज भी व्यावहारिक तौर पर बैंक निकासी पर कोई सीमा नहीं रह गयी है। ‘मुझे लगता है कि वापस लिए गए नोटों की जगह नए नोट डालने का काम करीब करीब पूरा हो चुका है। मैं करीब-करीब इस लिए कह रहा हूूं क्यों कि अभी 24,000 रपए की साप्ताहिक सीमा बनी हुई है।’


कोई टिप्पणी नहीं: