भाजपा-आईएसआई साठगांठ की हो जांच: ज्योतिरादित्य सिंधिया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 17 फ़रवरी 2017

भाजपा-आईएसआई साठगांठ की हो जांच: ज्योतिरादित्य सिंधिया

bjp-isi-connection-should-be-probed-congress
नयी दिल्ली,17 फरवरी, कांग्रेस ने आज कहा कि हाल में पकड़े गए आतंकवादियों के खुलासे से साफ हो गया है कि भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की आतंकवादियों से कथित साठगांठ है और मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्चतम न्यायालय की निगरानी में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से इसकी जांच करायी जानी चाहिए। कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पकड़े गए आतंकवादियों ने भाजपा नेताओं के साथ अपने संबंधों का खुलासा किया है। इसमें कुछ नेता देश में सत्तरूढ भाजपा और उसके सहयोगी संगठनों के कार्यकर्ता हैं। इस खुलासे से साफ हो गया है कि देशभक्ति की बातें करने वाली भाजपा देशद्रोहियों को पनाह देे रही है और उसके नेताओं की आतंकवादियाें से सांठगांठ है। उन्होंने कहा “यह पहली बार हुआ है कि राष्ट्रद्रोहियों का संबंध देश के बड़े राजनैतिक दल से है। भाजपा विश्व की पहली आईएसआई सर्टिफाइड पार्टी बन गयी है। इनका असली चाल चेहरा और चरित्र सामने आया है । पकडे गए 11 आतंकवादियों में से तीन लोगों का सीधा संबंध भाजपा से हैं। गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में आतंकवादी निरोधक दस्ते-एटीएस ने हाल ही में राज्य के ग्वालियर, जबलपुर, भोपाल और सतना से 11 लोगों को पकड़ा था जो पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए काम करते थे। जम्मू-कश्मीर में गत नवंबर में गिरफ्तार दो संदिग्ध जासूस इसी गिरोह से जुड़े थे।

कोई टिप्पणी नहीं: