लखनऊ 17 फरवरी, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ, कानपुर, इटावा समेत राज्य विधानसभा के 69 क्षेत्रों में तीसरे चरण का चुनाव प्रचार आज शाम थम गया। तीसरे चरण में 12 जिलों की 69 विधानसभा सीटों के लिये मतदान आगामी 19 फरवरी को होना है। इसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के गृह जिला इटावा, प्रदेश की राजधानी लखनऊ तथा उद्योग नगरी कानपुर भी शामिल है। सभी दलों का चुनाव प्रचार चरम पर है। राजनीतिक दल वोटरों को अपने पक्ष में करने के लिये कोई कसर नही छोडा। इस चरण में सपा के गढ मुलायम सिंह यादव के गृह जिला इटावा में भी चुनाव होगा। वहां जसवंतनगर सीट से सपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री शिवपाल यादव चुनाव लड रहे है । चुनाव में कानून व्यवस्था और विकास मुख्य मुद्दा बना हुआ है। कानून व्यवस्था को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) जोरदार ढंग से उठाकर समाजवादी पार्टी(सपा) को कठघरे में खडा करने की कोशिश कर रहे हैं। राजनीतिक दल स्थानीय मुद्दे भी उठा रहे हैं।
शुक्रवार, 17 फ़रवरी 2017
उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण के लिये थम गया चुनाव प्रचार
Tags
# उत्तर-प्रदेश
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
उत्तर-प्रदेश,
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें