सरकार के कार्यों से अवगत कराने का अवसर बजट सत्र : शिवराज - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 16 फ़रवरी 2017

सरकार के कार्यों से अवगत कराने का अवसर बजट सत्र : शिवराज

budget-session-is-event-shivraj
भोपाल 16 फरवरी, प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि विधानसभा का बजट सत्र सरकार के जन-कल्याण और विकास कार्यों से आमजन को अवगत कराने का उपयुक्त अवसर है। श्री चौहान आज मंत्रालय में विधानसभा के आगामी बजट सत्र की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विधानसभा की विभिन्न विधाओं के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों से सदन को अवगत कराया जा सकता है। उन्होंने कहा कि विधानसभा सरकार की जवाबदेहीता तय करती है। विधानसभा को पूरी गंभीरता और सावधानी के साथ पूर्ण जानकारियाँ उपलब्ध करवायें। सभी जानकारियाँ समय-सीमा में भेजी जायें। जानकारियाँ तथ्यों के साथ और विश्लेषणात्मक हों। उन्होंने निर्देशित किया कि आगामी सत्र में प्रस्तुत किये जाने वाले विधेयक समय-सीमा में विधानसभा में प्रस्तुत हो जायें। इसे सुनिश्चित किया जाये। मुख्यमंत्री ने 50 विभाग के प्रमुख सचिवों से चर्चा कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने विभागवार लंबित शून्य-काल, प्राप्त प्रश्नों, आश्वासन और लोक लेखा समिति की कंडिकाओं की समीक्षा की।

कोई टिप्पणी नहीं: