बीजिंग 05 फरवरी, उत्तरी चीन में निंगझिया प्रांत की सरकार ने एक बस में आग लगने की घटना के बाद कर्तव्य में लापरवाही बरतने वाले 11 सरकारी अधिकारियों को दंडित किया है। निंगझिया प्रांत की राजधानी यिनचुआन में पिछले वर्ष एक बस में आग लग जाने से 18 लोगों की मौत हो गयी थी। एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि कर्तव्य में लापरवाही बरतने के मामले में 11 अधिकारियों में से दो के खिलाफ अभियोग दायर किया गया है , जिनमें एक पुलिस अधिकारी भी शामिल है। शेष अधिकारियों को प्रशासनिक दंड दिया गया है।
रविवार, 5 फ़रवरी 2017
चीन में 11 सरकारी अधिकारियों को दंड
Tags
# विदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
विदेश
Labels:
विदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें