यूक्रेन, रुस के साथ मिलकर काम करेगा अमेरिका: ट्रंप - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 5 फ़रवरी 2017

यूक्रेन, रुस के साथ मिलकर काम करेगा अमेरिका: ट्रंप

trump-says-us-will-work-with-kiev-and-moscow-to-end-ukraine-conflict
वाशिंगटन/कीव 05 फरवरी, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि पूर्वी यूक्रेन में अलगाववादियों के साथ संघर्ष को समाप्त करने के लिये अमेरिका यूक्रेन और रुस के साथ मिलकर काम करेगा। श्री ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति पेटरो पोरोशेंको के साथ फोन पर हुई बातचीत में यह बात कही। श्री ट्रंप के राष्ट्रपति का पदभार संभालने के बाद श्री पोरोशेंको के साथ यह पहली बातचीत थी। अमेरिकी राष्ट्रपति कार्यालय व्हाइट हाउस की ओर से जारी बयान के मुताबिक श्री ट्रंप ने कहा, “ हम यूक्रेन, रुस सहित उन सभी पक्षों के साथ मिलकर काम करेंगे ,जो देश के भीतर और सीमा पर शांति बहाली की दिशा में सहायता कर रहे हैं।” श्री पोरोशेंको के कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि दोनों नेताओं के बीच बातचीत में यूक्रेन के डोनबास क्षेत्र की मौजूदा स्थिति में सुधार तथा राजनीतिक और राजनयिक तरीके से शांति बहाली के लिये कदम उठाने पर जोर दिया गया। इसके साथ ही दोनों देशों के बीच सामरिक साझेदारी को मजबूती देने के संबंध में भी चर्चा की गयी।

कोई टिप्पणी नहीं: