शामली/मथुरा,06 फरवरी, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी(सपा) गठबंधन आने वाले दिनों में देश की राजनीति दिशा तय करेगा । श्री गांधी आज यहां वी वी पीजी कालेज मैदान पर कांग्रेस-सपा गठबंधन के प्रत्याशी पंकज मलिक के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के अमीर उद्योगपतियों का एक लाख दस हजार करोड रूपयों को कर्जा माफ कर दिया। इसका लाभ केवल 50 बडे घरानों को मिला। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस-सपा गठबंधन प्रदेश के भविष्य का आईना है । गठबंधन किसान, व्यापारी, युवा, महिलाएं व आम आदमी का है । गठबंधन देश की राजनीतिक दिशा तय करेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसानों के दिलों में फसल बर्वाद होने का अभी भी दर्द है। केन्द्र सरकार मदद के लिये आये नही आयी । उन्होंने प्रदेश के दौरे करने के बाद श्री मोदी से किसानों के कर्ज माफी की बात उठायी थी । प्रधानमंत्री ने किसानों का कर्ज माफ करने की बजाय पचास अमीर घरानों का एक लाख दस हजार करोड रुपया माफ कर दिया।
श्री गांधी ने कहा कि किसानों को उनकी उपज का उचित दाम नहीं मिल पा रहा है जिसके चलते वे आत्महत्या तक करने पर मजबूर हो रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा था कि वे प्रतिवर्ष दो करोड लोगों को रोजगार देंगे लेकिन आज तक किसी को भी रोजगार नहीं मिला। उत्तर प्रदेश में गठबंधन की सरकार आई तो युवाओं को कालीन, कंप्यूटर, बैंक लोन उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने नोटबंदी पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि श्री मोदी ने गरीबों को लाइन में लगवा दिया।
सभा को सम्बोधित करते हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस-सपा गठबंधन के चलते अखिलेश यादव की सरकार बनने जा रही है। किसान खुशहाल रहेगा तो सभी वर्ग खुशहाल होगा।
श्री गांधी ने मथुरा के मांट विधान सभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्र में कांगेस शासन के दौरान किसानों का 70 हजार करोड़ का कर्ज माफ किया था। श्री मोदी की कथनी और करनी अन्तर है । केन्द्र सरकार किसानों की उपेक्षा कर रही है। किसान मजदूर की मदद न करने के कारण ही यहां के लोग महाराष्ट्र और कर्नाटक में काम करने के लिये मजबूर है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में गठबंधन की सरकार बनने पर किसानों का कर्जा माफ किया जायेगा।वस्था करेगी। प्रदेश में पर्याप्त मात्रा में भूमि और पाने की कोई कमी नही है । किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य नही मिल रहा है । आलू, टमाटर, आम, आंवला, आदि फसलों को औने पौने दाम में बेंचने पर मजबूर हैं । ।
श्री गांधी ने कहा कि किसान के जेब के पैसों को मोदी ने नोटबंदी के जरिये बैंक में जमा करा लिया। निकालने में सीमा इसलिए लगा दी कि वे उससे बड़े लोगों को कर्ज दे सकें। मोदी किसान का कर्ज माफ नही किया लेकिन 1200 करोड़ रूपये विजय माल्या का माफ कर दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें