भ्रष्टाचारी चूहे हर वर्ष कुतर देते थे 40 हजार करोड रुपये: मोदी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 5 फ़रवरी 2017

भ्रष्टाचारी चूहे हर वर्ष कुतर देते थे 40 हजार करोड रुपये: मोदी

corruption-casted-rs-40-thausend-coroe-every-year-modi
अलीगढ, 05 फरवरी, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भ्रष्टाचारियों को किसी भी हालत में नहीं बख्शने का संकल्प दोहराते हुए आज कहा कि हर वर्ष भ्रष्टाचारी चूहे 40 हजार करोड रुपये कुतर देते थे। श्री मोदी ने आज यहां विजयशंखनाद रैली को सम्बोधित करते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) को भी खूब ललकारा और कहा कि अखिलेश यादव किसी को भी पकड लें, किसी से भी गठबंधन कर लें लेकिन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की चल रही आंधी में वह टिक नहीं पाएंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार का आलम यहां तक पहुंच गया था कि बेटी पैदा नहीं हुई लेकिन विधवा पेंशन ले लिये जाते थे। भ्रष्टाचारियों और बेइमानों पर रोक लगाने का उनका अभियान रुकेगा नहीं। भ्रष्टाचार का यह आलम था कि 40 हजार करोड रुपये चुपचाप खा लिया जाता था। उसे बचाया गया है और अब उस पैसे काे गरीबों के हितों में लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा, “मोदी को सभी गालियां दे रहे हैं क्योंकि मैं अब सभी का स्क्रू टाइट कर रहा हूं। बेइमानों को प्रश्रय देने वालों को 70 साल के पापों का हिसाब देना पड रहा है। इसलिए सब एकजुट हाेकर मुझे घेरना चाहते हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश की जनता न्याय और परिवर्तन चाहती है और जनता ने जब मन बना लिया तो परिवर्तन होकर रहेगा।”

कोई टिप्पणी नहीं: