प्रियंका और डिंपल की संयुक्त सभाओं का इंतजार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 5 फ़रवरी 2017

प्रियंका और डिंपल की संयुक्त सभाओं का इंतजार

dimple-and-priyanka-waiting-for-joint-meetings
लखनऊ 05 फरवरी, उत्तर प्रदेश राज्य विधानसभा चुनाव में विरोधियों को करारी टक्कर दे रहे कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) गठबंधन के प्रचार के लिए प्रियंका गांधी वाड्रा और डिंपल यादव की संयुक्त सभाओं का इंतजार है। दोनो पार्टियों के गठबंधन में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा की अहम भूमिका बतायी जाती है। गठबंधन होने के बाद दोनो दलों के नेताओं ने कहा था कि आवश्यकता हुई तो राहुल गांधी और अखिलेश यादव की तरह श्रीमती वाड्रा और श्रीमती डिंपल यादव एक साथ सभाओं को संबोधित कर सकती हैं। श्री गांधी और श्री यादव ने 29 जनवरी को संयुक्त संवाददाता सम्मेलन के बाद लखनऊ के प्रमुख इलाकों में रोड शो किया था। तीन फरवरी को आगरा में संयुक्त रुप से रोडशो किया था जबकि आज कानपुर में दोनों की संयुक्त सभा आयोजित की गयी। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी और सांसद डिंपल यादव यूं तो बहुत मुखर नहीं मानी जाती लेकिन अपने संसदीय चुनाव क्षेत्र कन्नौज में दिये भाषणों को लेकर उनकी काफी सराहना होती है। वह अपने पति की अभिन्न राजनीतिक सहयोगी भी हैं। उन्हें काफी शालीन भी माना जाता है।

कोई टिप्पणी नहीं: