आगामी निगम चुनाव पंजाबीबाग बाग वार्ड एस - 002 - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 24 फ़रवरी 2017

आगामी निगम चुनाव पंजाबीबाग बाग वार्ड एस - 002

  • बाहरी उम्मीदवार बनाकर कांग्रेस फिर  हराने की कगार पर, ब्रह्म यादव की प्रतिष्ठा भी दांव पर... !

delhi-municiple-election
 नई दिल्ली (वरिष्ठ संवाददाता)। परिमन लागू होते ही राजनीतिक पार्टियों में टिकट पाने के लिए उम्मीदवारों ने अपने आकाओं के सामने हज़ारी भरनी शुरू कर दी है। लेकिन दिल्ली में सबकी निगाह इस बार पंजाबी बाग वार्ड एस -2 पर होगी जो भाजपा की सबसे फिस्सडी रही निगम पार्षद सतविंदर कौर सिरसा का क्षेत्र रहा है। गौरतलब है की श्रीमती सतविंदर कौर सिरसा यहाँ कांग्रेस पार्टी द्वारा  मादीपुर गांव के लोगों ने हमेशा मादीपुर गांव के कार्यकर्ता को गांव टिकट देने में कांग्रेस द्वारा की गयी उपेक्षा और बाहरी उम्मीदवार थोपने के कारण जब चुनाव इसलिए जीत गयी थी। जो कभी  पूर्व संसद सदस्य सज्जन कुमार के गढ़ कहा जाता था। कांग्रेस की गलत टिकट के कारण ही कांग्रेस ने यहाँ अपना जनाधार खोया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज फिर कांग्रेस वही हमेशा हार का इतिहास दोहराहने जा रही है जब वह फिर किसी बाहरी के लिए तलाश शुरू कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कई दिग्गज कांग्रेस नेता गांववालों को दरकिनार करके अपने राजनैतिक आकाओं के पास खुली पैसे की ऑफर देकर टिकट मांग रहे हैं। हो सकता है पैसे के सामने कांग्रेस आलाकमान फिर वही गलती दोहराह कर  किसी बाहरी वार्ड के आदमी को टिकट देकर गांववालों की उपेक्षा करके अपनी हार सुनिश्चित कर ले ? जबकि कांग्रेस के वार्ड एस 002-अध्यक्ष सतीश यादव का कहना है कि टिकट गांववासी को मिलना चाहिए उन्होंने कहा कि हमारा मादीपुर गांव सबसे प्राचीन है जिसकी अधिकृत जमीन पर पूरा वार्ड बसा है अब गांववाले और आसपास के कई नागरिक संगठन मन बना चुके हैं की मास्टर महेंद्र सिंह राजौरिया को टिकट मिलेगा तो ही गांव और आसपास की सभी रेसिडेंट्स वेलफेयर असोसिशन कांग्रेस के पक्ष में वोट करेंगी। एक बात बताना जरुरी है कि इससे पहले भी कांग्रेस ने योगेंद्र योगी को गांव की सर्व समाज पंचायत और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (रजि.) के निर्णय के विरुद्ध कांग्रेस का उम्मीदवार थोपा था नतीजा यह रहा की गांव के साझा निर्दलीय उम्मीदवार सदन यादव के कारण कांग्रेस को  करारी हार मिली। राजनितिक सूत्रों की माने तो इस पंजाबी बाग वार्ड सीट एस -002 पर कांग्रेस के ग्रामीण नेता और मादीपुर गांव के रिश्तेदार लगी है क्योंकि ब्रह्म यादव की प्रतिष्ठा भी दांव पर उनका विरोधी खेमा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन से टिकट खरीदने की बात कह रहा है, लेकिन यह बात अभी तक पुष्ट नहीं हो सकी है ! गौरतलब है गांव के भारी विरोध के बावजूद कांग्रेस ने फिर एक गलती की जब ज्वालाहेड़ी निवासी प्रेम सुरेश यादव को पंजाबीबाग वार्ड से टिकट दिया उस 2014 के चुनाव में हमेशा कांग्रेस का गढ़ रही सीट भाजपा की झोली में डाल दी। अब यह देखना दिलचस्प होगा की मास्टर महेन्द्र सिंह राजौरिया जो वर्तमान में कांग्रेस वार्ड एस - 002  पंजाबीबाग के महामंत्री भी है और अनुसूचित जाति का होने के साथ साथ RWA के वर्तमान कोषाध्यक्ष और पूर्व विधायक मालाराम गंगवाल के साथ निजी सचिव के रूप में पिछले एक दशक से अधिक समय से अनुभव प्राप्त है उन्हें कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष अजय माकन टिकट देते हैं या पैसे के आगे फिर इस सीट पर कांग्रेस दूसरे वार्ड से उम्मीदवार थोपकर फिर यह वार्ड एस - 002 पंजाबी बाग़ सीट हराना चाहती है यह यक्ष प्रशन है ?  क्योंकि कांग्रेस का टिकट गांव के नामित उम्मीदवार को नहीं मिलने की स्थिति में गांव किसी और पार्टी और निर्दलीय उम्मीदवार का साथ देकर कांग्रेस की कब्र खोद सकता है। यह समय तय करेगा कि कांग्रेस गलती दोहराती है या मादीपुर के गांववालों के निर्णय अनुसार मास्टर महेन्द्र सिंह राजौरिया को टिकट देकर कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करती है।

कोई टिप्पणी नहीं: