कोलकाता/ नई दिल्ली : पिछले दिनों क्रिएटिवस वर्ल्ड मीडिया अकैडमी एवं आई सी एम ई आई के संयुक्त प्रयासों की बदौलत डायमंड हारबर रोड पर स्थित न्यू अलीपोर मल्टीपर्पज स्कूल में मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया. उक्त कार्यशाला को वरिष्ठ पत्रकार एवं द्वारका परिचय मीडिया ग्रुप समूह के प्रबंधक संपादक एस.एस. डोगरा ने बतौर मुख्य वक्ता नवीं एवं दसवीं कक्षा के लगभग डेढ सौ छात्रों को संबोधित किया. डोगरा ने अपने प्रेरक उद्घोष एवं मीडिया अनुभवों के आधार पर मीडिया कार्यशाला में उपस्थित सभी स्कूली बच्चों को मीडिया के विद्यार्थी जीवन में सदुपयोग एवं लाभ विषय पर अत्यंत महत्वपूर्ण जानकारी साझा की. उन्होंने बच्चों को मीडिया संसाधनों के बेहतर इस्तेमाल से ज्ञान अर्जन एवं व्यक्तित्व निखारने में मीडिया के सहयोंग लेने के लिए महत्वपूर्ण मार्गदर्शन करते हुए प्रेरित भी किया. गौरतलब है कि डोगरा अभी तक पुरे भारतवर्ष के विभिन्न राज्यों में राष्ट्रीय अभियान के रूप में एक सौ से अधिक इसी तरह की मीडिया कार्यशाला को आयोजित कर चुके हैं इन मीडिया कार्शलायाओं का प्रमुख उद्देश्य स्कूल एवं कालेज के विद्यार्थियों में मीडिया के प्रति सकरात्मक सोच विकसित कर उन्हें प्रेरित करना है। वैसे भी मीडिया, लोकतंत्र का चौथा एवं प्रमुख स्तम्भ माना जाता है. उक्त मीडिया कार्यशाला के दौरान वरिष्ठ मीडियाकर्मी एवं शिक्षविद्द स्कूली छात्रों से रुबरु होते हुए डोगरा ने विद्यार्थी जीवन में मीडिया के सदुपयोग के अलावा मीडिया की लोकप्रियता एवं मीडिया में कैरियर बनाने की संभावनाओं पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला. इसी मीडिया कार्यशाला में मीडिया प्रशनोतरी एव मीडिया का समाज की बेहतरी के लिए सदुपयोग विषय पर लेख लिखवाएं गए. विद्यालय के प्रधानाचार्य मजुमदार, एवं वरिष्ठ अध्यापकों ने मीडिया कार्यशाला के सफल आयोजन के लिए डोगरा का आभार व्यक्त किया तथा स्कूली बच्चों ने डोगरा का पुरे विधालय की ओर से पुष्पगुच्छ सप्रेम भेंट कर विदाई दी।
शुक्रवार, 24 फ़रवरी 2017
क्रिएटिवस वर्ल्ड मीडिया अकैडमी ने मीडिया कार्यशाला आयोजित की
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें