नयी दिल्ली 06 फरवरी, कांग्रेस तथा अन्य कुछ विपक्षी दलों ने आज संसद भवन परिसर में धरना दिया और लोकसभा के वरिष्ठ सांसद ई अहमद के निधन की संसदीय समिति से जाँच कराने की मांग की। लोकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकाअर्जुन खड्गे ने आरोप लगाया कि श्री अहमद का निधन पहले हो गया था लेकिन सरकार को बजट पेश करना था इसलिए उन्हें जीवनरक्षक उपकरणों पर रखा गया। उन्होंने सरकार को असंवेदनशील बताया और कहा कि उसने 45 साल से ज्यादा समय तक देश की सेवा करने वाले सांसद का सम्मान नहीं किया। यह पूछने पर कि क्या प्रधानमंत्री से इस संबंध में जवाब की मांग करेंगे उन्होंने कहा कि संसद की समिति से ही मामले की जाँच कराने की मांग है। उनका कहना था कि उनके साथ मुस्लिम लीग के सांसदों के साथ ही केरल के अन्य कई सांसद है।
सोमवार, 6 फ़रवरी 2017
ई अहमद मामले की संसदीय समिति करे जाँच : कांग्रेस
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें