नयी दिल्ली, 04 फरवरी, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नोटबंदी के बाद सामने आए मनी लांड्रिंग के मामलों में एक्सिस बैंक की एक शाखा के दो अधिकारियों और अन्य के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है। इसमें बैंक की कश्मीरी गेट शाखा में कार्यरत अधिकारी विनीत गुप्ता (शाखा प्रमुख) व शोभित सिन्हा (परिचालन प्रमुख) को नामित किया गया है। इन पर आरोप है कि इन्होंने राजीव कुशवाहा की विभिन्न कंपनियों के लिए 40 करोड़ रुपए मूल्य के अप्रचलित नोटों को बदलने का काम किया और इसके लिए भारी कमीशन लिया गया। ईडी ने यह आरोप पत्र या अभियोजन शिकायत मनी लांड्रिंग निरोधक कानून (पीएमएलए) की विशेष अदालत में दायर की। इस मामले में तीनों आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं।
शनिवार, 4 फ़रवरी 2017
एक्सिस बैंक के दो अधिकारियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल
Tags
# देश
# व्यापार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
व्यापार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें