नयी दिल्ली 17 फरवरी, उच्चतम न्यायालय में पांच नये न्यायाधीशों ने आज शपथ ली, इसके साथ ही शीर्ष अदालत में कुल न्यायाधीशों की संख्या 28 हो गयी। राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने पिछले दिनों इन पांचों न्यायाधीशों के नाम पर अपनी मुहर लगायी थी। शपथ ग्रहण करने वाले न्यायाधीशों में मद्रास उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजय किशन कौल, राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश नवीन सिन्हा, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश दीपक गुप्ता, केरल उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश मोहन एम शांतनागोदर और कर्नाटक उच्च न्यायालय के न्यायाधीश एस अब्दुल नजीर शामिल हैं। उच्चतम न्यायालय में न्यायाधीशों के 31 पद हैं, लेकिन कल तक इसके आठ पद रिक्त थे। आज पांच न्यायाधीशों के शपथ लेने के साथ ही इसमें कुल 28 न्यायाधीश हो गये। अब भी तीन पद रिक्त हैं। ऐसा कम ही होता है कि उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश न होने के बावजूद किसी न्यायाधीश को पदोन्नत करके शीर्ष अदालत का न्यायाधीश बनाया जाये, लेकिन कर्नाटक उच्च न्यायालय के न्यायाधीश एस अब्दुल नजीर को यह मौका दिया गया है। इससे पहले 1998 में दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश आर सी लाहोटी को उच्चतम न्यायालय का न्यायाधीश बनाया गया था।
शुक्रवार, 17 फ़रवरी 2017
सुप्रीम कोर्ट में पांच नये जजों ने ली शपथ
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें