नयी दिल्ली, 17 फरवरी, सरकार ने आज कहा कि वह कुछ कंपनियों पर नजर रख रही है जो जीवन रक्षक कोरोनरी स्टेंट्स की कृत्रिम कमी पैदा करने की कोशिश कर रही हैं और इस तरह के अनैतिक कार्यों में लिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हृदय को रक्त पहुंचाने वाली धमनियों में लगाये जाने वाले ट्यूब के आकार के यंत्र को कोरोनरी स्टेंट कहते है जो कोरोनरी दिल की बीमारियों के इलाज में धमनियों को खुला रखता है। सरकार ने स्टेंट के मूल्यों में 85 फीसदी तक की कटौती की थी जिसके बाद ऐसी खबरें आ रही हैं कि अस्पताल में स्टेंट्स की कमी हो गयी है। राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरणड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया के साथ-साथ स्वास्थ्य मंत्रालय से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया था कि मूल्य की निर्धारित उच्च दर का पालन किया जाये और बाजार में जल्द से जल्द कोरोनरी स्टेंट्स की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाये। एनपीपीए के सचिव जय प्रिय प्रकाश ने कहा, ‘‘उन सभी पर नजर रख रहे हैं जो निश्चित मूल्यों आदि का पालन न करके स्टेंट की कृत्रिम कमी पैदा करने जैसे अनैतिक कार्यों में लिप्त हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।’’
शुक्रवार, 17 फ़रवरी 2017
सरकार स्टेंट की कृत्रिम कमी पैदा करने वालों के खिलाफ करेगी कड़ी कार्रवाई
Tags
# देश
# स्वास्थ्य
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
स्वास्थ्य
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें