रितेश देशमुख, नरगिस फाखरी ने बिग ग्रीन गणेशा सीजन 9 को सपोर्ट किया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 1 फ़रवरी 2017

रितेश देशमुख, नरगिस फाखरी ने बिग ग्रीन गणेशा सीजन 9 को सपोर्ट किया

ganesha-sesion-9
गणेश चतुर्थी के जश्न के माहौल को एक और नये मुकाम पर पहुंचाते हुये अभिनेता रितेश देशमुख 92.7 बिग एफएम के बिग ग्रीन गणेशा को स्पोर्ट करने के लिये आगे आये हैं। वहां वह अपनी फिल्म ‘बैंजांे के प्रमोशन करते नजर आयें। उन्होंने फिल्म की अभिनेत्री नरगिस फाखरी और निर्माता कृशिका लुल्ला के साथ इस पहल को अपना समर्थन दिया। मूवी रिलीज से पहले 12 सितंबर को ये तीनों 92.7 बिग एफएम के स्टूडियो पहुंचे और बाप्पा का आर्शीवाद लिया।  रितेश देशमुख ने बिग ग्रीन गणेशा कैम्पेन को अपना सम्पूर्ण समर्थन प्रदान किया है। हाल ही में रितेश इको-फ्रेंडली गणेश बनाने के लिये सुर्खियों में भी रहे हैं। उन्होंने इस पहल की पवित्रता के बारे में बात की और साथ ही बताया कि किस तरह गणेश उत्सव के दौरान वे इको-फ्रेंडली गतिविधियों को अंजाम देने में विश्वास रखते हैं। उन्होंने इतने बड़े स्तर पर इको फ्रेंडली अभियान का प्रसार करने के लिये 92.7 बिग एफएम को शुभकामनायें दीं। रितेश देशमुख ने अपनी आगामी फिल्म बैंजो के बारे में भी बात की और मूवी की शूटिंग के दौरान हुये विभिन्न अनुभव साझा किये। 





इस अवसर पर प्रतिभाशाली अभिनेता रितेश देशमुख ने कहा, ‘‘92.7 बिग एफएम द्वारा शुरू की गई यह एक अच्छी पहल है। मैंने खुद भी एक इको-फ्रेंडली गणेश का निर्माण किया है; हालांकि, मैं सोचता हूं कि मुझे यह काफी पहले करना चाहिये था। हम जो भी देते हैं, वही हमें वापस मिलता है। हमें अपने पर्यावरण का सम्मान करना चाहिये, तभी प्रकृति भी हमारा सम्मान करेगी। मैं बिग ग्रीन गणेशा के 9वें सीजन के लिये 92.7 बिग एफएम को बधाई देता हूं। इस नेक कार्य को सहयोग देकर मुझे खुशी हो रही है। मुझे बहुत अच्छा लग रहा है कि मेरी फिल्म गणेश उत्सव के दौरान रिलीज हो रही है और हम बाप्पा का आर्शीवाद पाने के लिये आभारी हैं।‘‘ निर्माता कृशिका लुल्ला भी इवेंट में मौजूद थीं। उन्होंने कहा, ‘‘92.7 बिग एफएम द्वारा शुरू की गई इस खूबसूरत पहल का हिस्सा बनकर अच्छा लग रहा है। गणपति बप्पा मोरया।‘‘

कोई टिप्पणी नहीं: