ईरान का मिसाइल परीक्षण अस्वीकार्य : हैली - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 1 फ़रवरी 2017

ईरान का मिसाइल परीक्षण अस्वीकार्य : हैली

iran-s-missile-tests-unacceptable-halley
जेनेवा,01 फरवरी, संयुक्त राष्ट्र संघ में अमेरिका की नवनियुक्त राजदूत निक्की हैली ने ईरान को चेतावनी देते हुये कहा है कि दो दिन पहले उसके द्वारा किया गया मिसाइल परीक्षण अस्वीकार्य है और अमेरिका इसे विश्व शक्तियों के साथ किये गये परमाणु समझौते का उल्लंघन मानता है। ईरान पर सुरक्षा परिषद के विचार-विमर्श के बाद श्रीमति हैली ने पत्रकारों से कहा,“ मैं दुनिया भर के लोगों को बताउंगी की यह कुछ ऐसा है जिसके बारे में आपको आगाह किया जाना चाहिये। । हम इस मुद्दे पर आपके साथ खड़े नहीं है। ” वहीं र्इरान ने इस मुद्दे के बचाव में कल कहा था कि वह बैलिस्टिक मिसाइल का प्रयोग दूसरे देश पर हमले के लिये नहीं करेगा। यह मिसाइल कार्यक्रम विश्व शक्तियों के साथ किये गये परमाणु समझौते का उल्लंघन या संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों का उल्लंघन नहीं है।




कोई टिप्पणी नहीं: