दरभंगा 16 फरवरी, बिहार में दरभंगा जिले के मब्बी थाना क्षेत्र के मब्बी गांव के निकट से पुलिस ने आज एक ट्रक से 210 कार्टन विदेशी शराब बरामद किया है। अपर पुलिस अधीक्षक दिलनवाज अहमद ने यहां बताया कि सूचना के आधार पर वाहन चेकिंग के दौरान हरियाणा नम्बर के एक संदिग्ध ट्रक को रोका गया। ट्रक की तलाशी के दौरान करीब 210 कार्टन विदेशी शराब बरामद की गयी है। शराब को छिपाने के लिए तस्करों ने ट्रक में विशेष तहखाने (बाक्स) निर्माण कराया था। श्री अहमद ने बताया कि सभी कार्टन में कई हजार बोतल शराब है, जो रॉयल स्टैग ब्रांड की है। बरामद शराब हरिणाया निर्मित है जिसे हरियाणा के ही करणाल से सहरसा भेजा जा रहा था। उन्होंने बताया कि मामले में चालक रविन्द्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है जिससे पूछताछ की जा रही है। बरामद शराब की कीमत करीब बीस लाख रुपये आंकी गयी है।
गुरुवार, 16 फ़रवरी 2017
दरभंगा में भारी मात्रा में शराब बरामद, चालक गिरफ्तार
Tags
# अपराध
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें