बिहार में फिर भारी मात्रा में शराब बरामद, सात तस्कर गिरफ्तार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 17 फ़रवरी 2017

बिहार में फिर भारी मात्रा में शराब बरामद, सात तस्कर गिरफ्तार

heavy-liquor-recoverd-in-bihar
पटना 16 फरवरी, बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू होने के मद्देनजर पुलिस की चौकस कार्रवाई की बदौलत राज्य के विभिन्न जिलों से आज भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद कर कुल सात तस्करों को गिरफ्तार किया गया। वैशाली जिले से जहां 315 कार्टन, दरभंगा जिले से 210 कार्टन वहीं गया जिले से 120 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई है।  वैशाली से प्राप्त सूचना के अनुसार, जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत बंद पेट्रोल पम्प के निकट से आज पुलिस ने 315 कार्टन विदेशी शराब के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि सूचना के आधार पर महात्मा गांधी सेतु के पास बंद पेट्रोल पंप के निकट एक ट्रक को तलाशी के लिए रोका गिया, जिसमें से 315 कार्टन विदेशी शराब जब्त की गई। ट्रक के जरिये हरियाणा से वैशाली जिले में तस्करी के लिए विदेशी शराब लाई गई थी। सूत्रों ने बताया कि इस सिलसिले में ट्रक चालक और शराब सरगना राजीव जयसवाल समेत चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। बरामद विदेशी शराब की कीमत आठ लाख से अधिक की बतायी जा रही है। 


दरभंगा से प्राप्त समाचार के अनुसार, जिले के मब्बी थाना क्षेत्र के मब्बी गांव के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 57 से पुलिस ने आज एक ट्रक से 210 कार्टन विदेशी शराब बरामद कर चालक को गिरफ्तार कर लिया। अपर पुलिस अधीक्षक दिलनवाज अहमद ने यहां बताया कि सूचना के आधार पर वाहन चेकिंग के दौरान हरियाणा नम्बर के एक संदिग्ध ट्रक को रोका गया। ट्रक की तलाशी के दौरान करीब 210 कार्टन विदेशी शराब बरामद की गयी है। शराब को छिपाने के लिए तस्करों ने ट्रक में विशेष तहखाने (बाक्स) निर्माण कराया था। श्री अहमद ने बताया कि सभी कार्टन में कई हजार बोतल शराब है, जो रॉयल स्टैग ब्रांड की है। बरामद शराब हरिणाया निर्मित है जिसे हरियाणा के ही करणाल से सहरसा भेजा जा रहा था। उन्होंने बताया कि मामले में चालक रविन्द्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है जिससे पूछताछ की जा रही है। बरामद शराब की कीमत करीब बीस लाख रुपये आंकी गयी है। गया से प्राप्त समाचार के अनुसार, जिले के बाराचट्टी थाना के तेतरिया गांव के पास ग्रैंड ट्रंक रोड से 120 बोतल विदेशी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सूचना के आधार पर एक कार को रोका गया। तलाशी लेने पर कार में से 120 बोतल विदेशी शराब बरामद कर पटना निवासी दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। 

कोई टिप्पणी नहीं: