कराची, 16 फरवरी, पाकिस्तान में सिंध प्रांत के शहवान शहर की लाल शाहबाज कलंदर दरगाह में आत्मघाती बम हमले में मृतकों की संख्या बढ़कर 72 हो गयी है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शब्बीर सत्तार ने बताया कि इस आत्मघाती हमले को एक व्यक्ति ने अंजाम दिया जो भीड़भाड़ वाली इस दरगाह में घुस गया और वहां जाकर उसने खुद को विस्फोट से उड़ा दिया। उन्होंने बताया 'इस हमले में कम से कम 72 लोगों की मौत हुई और 150 से अधिक लोग जख्मी हैं तथा मृतकों की संख्या और भी बढ़ सकती है।' इस्लामिक स्टेट ने आज हुए इस हमले की जिम्मेदारी ली है।
शुक्रवार, 17 फ़रवरी 2017
पाकिस्तान की दरगाह में हमले में मृतकों की संख्या बढ़कर 72 हुई
Tags
# विदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
विदेश
Labels:
विदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें