झाबुआ (मध्यप्रदेश) की खबर 03 फरवरी) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 3 फ़रवरी 2017

झाबुआ (मध्यप्रदेश) की खबर 03 फरवरी)

चोरी करने गए चोर जान गवां कर लोटे

jhabua news
पारा---गुरुवार की मध्य रात्री मे  ग्राम उकाला पंचायत नरसिगपुरा मे चोरो ने चोरी कि नियत से एक मकान पर सेंध लगाई। दिवार के खुदने की आवाज सुन कर घर के लोग जागे व हल्ला माचाया जिससे चोर भागे ओर कुए मे जा गीरे जिससे एक चोर की घटना स्थल पर ही मोत होगई। उक्त घटना की जानकरी मीलते ही चोकी प्रभारी अंजली श्रीवास्तव, प्रधान आरक्षक जहीर कुरेशी दलबल सहीत रात्री मे ही घटना स्थल पर पहुचे। उक्त घटना की जानकारी देते हुए पारा चैकी प्रभारी अंजली श्रीवास्तव ने बताया की गुरुवार की रात को करिब साढे ग्याराह बजे के लगभग ग्राम कोटवार ने सुचना देकर बताया ग्राम उकाला मे रात मे चोरो ने मेथु पिता कालु के घर सेंध लगाई। जिसे सुनकर मंेथु व उके परिवार के लोग जागे व चोर चोर की आवाज लगाई जिससे हडबडा कर चोर खेत खेत मे भागे व अंधेरे मे कुछ भी दिखाई नही उेने के कारण हडबडा हट मे चोर रुपसिह पिता धुमसिह जाति भुरिया 55 वर्ष निवासी फुटतलाव बडी थाना बोरी व केन्दु पिता रुपसिह भुरिया 40वर्ष निवासी फुटतलाव बडी दोनो ग्राम उकाला निवासी ज्ञानसिह के खेत मे बिना मुंडेर के बने हुए कुए मे गिर गए। जिससे रुपसिह पिता धुमसिह जाति भुरिया 55 वर्ष निवासी फुटतलाव बडी थाना बोरी की सीर मे गहरी चोट लगने से मोत होगई साथ ही रुपसिह का पुत्र केन्दु भी चोट लगने से घायल होगया जिसे पुलिस ने कुए गीरफतार कर लिया हे। बताया जाता हे की कुए मे पानी काफी मात्रा मे भरा हुआ था साथ कुआ खुदाई का मलबा भी कुए मे भी पढा हुआ था जिसमे बडे बडे पत्थर थे। वही घायल केन्दु ने बताया की इस घटना मे उनका एक अन्य साथी जगन पिता तोलीया अमलीयार भी था जोकि अंधेरे का लाभ उठा कर फरार होगया। उक्त घटना की जानकारी जेसे की वरिष्ठ अधिकारी एसडीओपी एसआर परिहार,टीआई रमेश भास्करे को लगी वे भी तत्काल घटना स्थल पर रात्री मे ही पहुचे घटना की जानकारीली व मृतक का शव कुए से निकलवा कर सामुदायीक स्वास्थ्य केन्द्र पारा पर पहुचाया।जहा शुक्रवार की सुबह शव का पीएम करवा कर शव को परिजनो को सोप दिया। पुलीस ने प्रकरण धारा 457,511 व मर्ग 03/17 दर्ज कर विवेचना मे लिया हे।


नर्मदा जयन्ति पर हुई गीत एवं भजन प्रतियोगिता

झाबुआ । नमामि देवी नर्मदे नर्मदा सेवा यात्रा 2016 के अंतर्गत नर्मदा जयन्ति के अवसर पर मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के छात्र , प्रस्फुटन समिति सदस्यों के माध्यम से अपने-अपने  ग्रामों में गीत, भजन एवं खेलकूद प्रतियोगिताए स्वैच्छिकता व सामुहिकता के आधार पर जनसहयोग से की गई। जिसमें स्कूली बच्चों के साथ-साथ गांव के ग्रामीणों में भजन एवं खेल गतिविधियों में भाग लिया । नर्मदा जयन्ति के उपलक्ष्य में पाठ्यक्रम के मंेटर्स एवं ब्लाक समन्वयको द्वारा नर्मदा सेवा यात्रा जानकारी एवं उसके उद्देश्य से ग्रामीणों का अवगत कराया साथ ही यात्रा में उपयात्रा के रूप मे शामिल होकर अपनी भागीदारी निश्चित करने हेतु चर्चा की। साथ ही जिस तरह नर्मदा नदी के संरक्षण एवं स्वच्छता के लिए कार्य किए जा रहे है उसी तरह अपने-अपने ग्रामों से गुजरने वाली छोटी-छोटी नदिया , तालाबों के संरक्षण एवं स्वच्छता, गहरीकरण के सामुहिक प्रयास करने हेतु जानकारी दी गई। नर्मदा जयन्ति के अवसर पर सभी विकासखण्डों में कलस्टर बनाकर कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें परिषद् के जिला समन्वयक, ब्लाक समन्वयक, मेंटर्स, छात्र एवं अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही।

आज जिले के लगभग 235 स्कूलों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण

jhabua news
झाबुआ । प्रभारी कलेक्टर श्री अनुराग चैधरी के निर्देशानुसार आज 3 फरवरी को जिला शिक्षा अधिकारी झाबुआ, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास झाबुआ, एकीकृत महिला एवं बाल विकास झाबुआ, जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र, झाबुआ, अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक रमसा, खण्ड शिक्षा अधिकारी समस्त विकासखण्ड, खण्ड स्त्रोत समन्वयक जनपद शिक्षा केन्द्र समस्त ने जिले के शासकीय एवं प्राथमिक शालाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के लिए सभी अधिकारियों को प्रभारी कलेक्टर श्री चैधरी ने 15-15 स्कूलों का निरीक्षण करने का लक्ष्य दिया था। प्रभारी कलेक्टर श्री चैधरी ने सभी अधिकारियों को निरीक्षण के बाद निरीक्षण प्रतिवेदन जिला परियोजना समन्वयक जिला कार्यालय जिला शिक्षा केन्द्र को उपलब्ध करवाने के निर्देश दिये है।

भोपाल से आये चार सदस्यीय दल ने आईएएस मालसिंह के नेत्तव में जिले में मनरेगा योजना के कार्यो की समीक्षा की

झाबुआ । आईएएस श्री मालसिंह अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी मनरेगा परिषद भोपाल के नेतृत्व में 4 सदस्यीय दल ने आज झाबुआ में मनरेगा योजना के अन्तर्गत संचालित की समीक्षा की। बैठक में आदिवासी परिवारों को अधिक से अधिक रोजगार देने के निर्देश दिये गये। बैठक में प्रधानमंत्री आवास एवं मनरेगा योजना अंतर्गत संचालित सभी योजनाओ की समीक्षा की गई। बैठक में प्रभारी कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अनुराग चैधरी, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती निशीबाला सिंह सहित जनपद सीईओ एवं मनरेगा योजनान्तर्गत कार्यरत शासकीय सेवक उपस्थित थे।

कालीदेवी में डाॅ. मनोवेश कुमार राय की क्लीनिक सील, झोलाछाप डाॅक्टरों पर प्रशासन की हुई कार्यवाही

झाबुआ । प्रभारी कलेक्टर श्री अनुराग चैधरी के आदेशानुसार एसडीएम श्री बालोदिया ने आज कालीदेवी के झोलाछाप डाॅक्टरों के क्लीनिको पर आकस्मिक निरीक्षण कर कार्यवाही की। कालीदेवी में डाॅ. मनोवेश कुमार राय की क्लीनिक सील की गई एवं आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। कार्यवाही करने वाले दल में एसडीएम झाबुआ श्री आर.एस.बालोदिया, बीएमओं रामा श्री शंखवार, नायब तहसीलदार अंजली गुप्ता, नायब तहसीलदार श्री हाडा ने कार्यवाही की।

अपहरण के दो अपराध पंजीबद्ध

 झाबुआ ।  फरियादी मकना पिता दितीया बामनिया, निवासी रोटला ने बताया कि लडकी कु. वर्षा उम्र 17 वर्ष घर ये झाबुआ छात्रवृति लेने जाने का कहकर गयी थी। जिसे आरोपी विनोद पिता सवला, निवासी रामा का बहला फुसलाकर जबरन अपहरण कर ले गया। प्रकरण में थाना कालीदेवी में अपराध क्र0 19/17 धारा 363 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। फरियादी शंकरलाल पिता देवचन्द्र पंचाल, निवासी अगराल ने बताया कि लडकी निशा उम्र 17 वर्ष 04 माह को घर से कोई अज्ञात आरोपी औरत बनाने की नियत से बहला फुसलाकर जबरन अपहरण कर ले गया। प्रकरण में थाना मेघनगर में अपराध क्र0 39/17 धारा 363 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

मंदिर से चांदी के छ़त्र की चोरी 
         
झाबुआ ।  फरियादी सतीष पिता हरीसिंह चैहान, निवासी कल्याणपुरा ने बताया कि अज्ञात बदमाश खोडियार माता मंदिर के दरवाजे का ताला तोडकर अंदर घुसे व चढाए हुए चांदी के छत्र 60-70 नग, दशामाता की मुर्ती चांदी की, अम्बे माता मंदिर के गल्ले से भी नगदी चुराकर ले गये। प्रकरण में थाना कल्याणपुरा में अपराध क्रं. 39/17 धारा 457,380 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं: