दुमका : आपूर्ति, टास्कफोर्स व धान अधिप्राप्ति से संबंधित एक महत्वपूर्ण बैठक - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 3 फ़रवरी 2017

दुमका : आपूर्ति, टास्कफोर्स व धान अधिप्राप्ति से संबंधित एक महत्वपूर्ण बैठक

  • डीसी राहुल कु0 सिन्हा ने पदाधिकारियों को दिये कई महत्वपूर्ण निर्देश

meeting-with-stf
अमरेन्द्र सुमन (दुमका), उपायुक्त दुमका राहुल कु0 सिन्हा की अध्यक्षता में दिन शुक्रवार (03 फरवरी 2017) को आपूर्ति, टास्क फोर्स, आपदा प्रबंधन व धान अधिप्राप्ति से संबंधित एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। विभिन्न विभागों के अधिकारियों को इस अवसर पर कई महत्वपूर्ण निदेश दिये गए। उपायुक्त ने कहा कि किसान लैम्पस में जाकर आसानी से धान की बिक्री कर सकते हैं, इसके लिए लगातार प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। किसान खरीफ विपणन मौसम 2016-17 में नेकोफ द्वारा लैम्पसों में अपने धान को बेच सकते हैं, किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसके लिए 20 लैम्पस खोले गये हैं तथा लैम्पस में कार्यरत क्रय केन्द्र संचालक के नाम व मोबाईल नम्बर भी जारी किये गए है, इससे किसानों को धान बेचने में आसानी होगी।  सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को निदेश देते हुए उपायुक्त ने कहा कि आधार का सत्यापन जल्द से जल्द करायें। उन्होंने कहा कि दुमका जिला के किसान खरीफ विपणन मौसम 2016-17 में नेकोफ द्वारा 20 लैम्पसों में धान की खरीददारी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि खाद्यय, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामलें विभाग के निर्देषानुसार धान की खरीददारी उन्हीं किसानों से की जानी है जो अपना निबंधन करा चुके हैं। उन्होंने कहा कि निबंधन हेतु आवेदन फार्म सभी लैम्पस /कृषक मित्र/प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी /प्रखंड कृषि पदाधिकारी /प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी /अंचलाधिकारी के पास उपलब्ध है। निबंधन 31 मार्च 2017 तक होगा। उन्होंने कहा कि अबतक 2539 किसानों को एसएमएस के माध्यम से मैसेज भेजा गया है एवं लगातार निबंधन हेतु किसानों को एसएमएस भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि मोबाईल के जरिए भी नेकोफ द्वारा सूचना दी जा रही है। नेकोफ द्वारा किसानों के भुगतान की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है। उन्होंने कहा कि मैसेज में धान देने की तिथि से अधिकतम तीन दिन बाद तक ही क्रयकेन्द्र द्वारा धान लिया जाएगा। दुमका जिला के किसान सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य प्राप्त करने हेतु निबंधन अवष्य करायें एवं नेकोफ द्वारा धान बिक्री हेतु दिए गए मैसेज के अनुरूप संबंधित क्रय केन्द्र पर साफ-सुथरा एवं सूखा हुआ धान लेकर आवष्य जायें।उपायुक्त ने कहा कि दुमका प्रखंड के आसनसोल लैम्पस, मकरो लैम्पस एवं रानीबहाल लैम्पस के क्रयकेन्द्र संचालक क्रमषः हरिलाल मंडल मोबाईल नं0 9771609336, इन्द्रदेव भंडारी मोबाईल नं0 7482816736 एवं रसका मुर्मू मोबाईल नं0 8809014545 हैं। जरमुण्डी प्रखंड के सहारा लैम्पस, जरमुंडी लैम्पस एवं नोनीहाट लैम्पस के क्रयकेन्द्र संचालक क्रमषः दिलीप कुमार यादव मोबाईल नं0 7763838806, बाबूराम मुर्मू मोबाईल नं0 9934521196 एवं अषोक कुमार यादव मोबाईल नं0 8809514741 हैं। जामा प्रखंड के चिकनियाँ लैम्पस एवं लकड़ापहाड़ी लैम्पस के क्रयकेन्द्र संचालक क्रमषः संतोष कुमार मंडल मोबाईल नं0 9162374568 एवं विकास भंडारी मोबाईल नं0 7739404972 हैं। रामगढ़ प्रखंड के रामगढ़ लैम्पस एवं अमरापहाड़ी लैम्पस के क्रयकेन्द्र संचालक क्रमषः विद्यानंद भगत मोबाईल नं0  8294986733 एवं लाल मोहन मंडल मोबाईल नं0 9631912992 हैं। मसिलिया प्रखंड के दलाही़ लैम्पस एवं गम्हरिया लैम्पस के क्रयकेन्द्र संचालक क्रमषः निमाई चन्द्र सेन मोबाईल नं0 9546626636 एवं प्रवीण कुमार भगत मोबाईल नं0 8227881494 हैं। सरैयाहाट प्रखंड के दिग्घी़ लैम्पस एवं हंसडीहा लैम्पस के क्रयकेन्द्र संचालक क्रमशः प्रसादी मंडल मोबाईल नं0 9162462808 एवं जालिम राम मोबाईल नं0 9234920460 हैं। काठीकुंड प्रखंड के सालदाहा लैम्पस के क्रयकेन्द्र संचालक जय नारायण राम मोबाईल नं0 8294067345 हंै। गोपीकान्दर प्रखंड के गोपीकांदर लैम्पस के क्रयकेन्द्र संचालक दिलीप कुमार पाल मोबाईल नं0 8987593271 हैं। षिकारीपाड़ा प्रखंड के षिकारीपाड़ा लैम्पस एवं सरसाजोल लैम्पस के क्रयकेन्द्र संचालक क्रमषः एकरामुल अंसारी मोबाईल नं0 9631506566 एवं मो0 शेखावत अंसारी मोबाईल नं0 9939170525 हैं। रानेष्वर प्रखंड के चोपाबथान लैम्पस एवं आसनबनी लैम्पस के क्रयकेन्द्र संचालक क्रमषः यामिनी कांत मन्ना मोबाईल नं0 9939854188 एवं दीपेन राय मोबाईल नं0 9939589262 हैं पर सम्पर्क किया जा सकता है।उपायुक्त ने यह भी कहा कि यदि किसानों को किसी प्रकार की कठिनाई हो तो अविलंब नेकोफ के जिला प्रभारी, संदीप 9661236466, प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी/प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी/प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी/जिला कृषि पदाधिकारी/जिला सहकारिता पदाधिकारी/जिला आपूर्ति पदाधिकारी से सम्पर्क कर सकते है। बैठक में उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा के अलावा जिला आपूर्ति पदाधिकारी जय ज्योती सामंता, जिला सहकारिता पदाधिकारी राकेष कुमार सिंह, सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, सभी प्रखंड के प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी, नेकोफ के जिला प्रभारी आदि उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: