पुलिस की सूझबूझ से पकड़ाये मोटरसाइकिल चोर
पारा--यहा से करिब 5 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम दौलतपुरा के बेडिवी रोड स्थित डुंगरीया फलिया में विगत दिनो दरियाव सिंग डावर के घर विवाह समारोह था। विवाह के दौरान अज्ञात बदमाशों ने मोटर सायकल चोरी की वारदात को अंजाम दिया। प्राप्त जानकारी अनुसार दरयावसिंग डावर के पुत्र सुरेश का विवाह था। विवाह समारोह में सम्मिलित होने के लिए ग्राम नरवाली निवासी दिनेश पिता हेमता डोडवा अपनी मोटर सायकल क्रमांक एमपी 45 बीए 0489 से व् नवापाडा निवासी ठाकुरसिह पिता भाउसिह मुझालदा अपनी मोटर सायकल क्रमांक एमपी 45 एमए 3501 से गए थे।कुछ देर बाद दोनो को पता चला की उनकी मोटर सायकल जहा खडी की थी वहा नही हे। मोटर साइकिल के विवाह स्थल से चोरी होने की सुचना वाहन मालिक ने तुरंत पुलिस चैकी पारा को दी। वाहन चोरी की सूचना मीलने के बाद तुरेत चैकी प्रभारी सुश्री अंजली श्रीवास्तव दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची व तत्काल पारा बोरी रोड पर नाका बंदी की कुछ देर पश्चात मुखबिर से सूचना आई की चोरी गई मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 45 बी ए 0489 पर तीन लोग सवार होकर पारा से बोरी की ओर जा रहे हे तभी नाकाबंदी देख कर मोटरसायकल सवार हड़बड़ाहट से घबराने लगे व पुलिस ने मोटर सायकल सवारो को रोककर वाहन मालीक फरियादी दिनेश निवासी नरवाली को बुलाकर वाहन की पहचान कराई। फरियादी द्वारा अपना वाहन पहचानने के बाद वाहन पर सवार तीनों आरोपियों धनसिंग पिता रतन मसानिया जाति भीलाला,रमेश पिता लालसिह मसानिया निवासी ढेढरवासा थाना बोरी व राजू पिता अनसिह बघेल निवासी सेमलपाटी थाना बोरी जिला अलिराजपुर को गिरफ्त में ले लिया । साथ ही चोरी गई एक अन्य मोटरसाइकिल एमपी 45 एम् ए 3501 के बारे में आरोपीयो से पूछताछ कि गई । जिसमें आरोपीयो ने बताया कि वह भी हमारा साथी था जो वाहन लेकर फरार हो गया हे। तीनों आरोपियों को दोपहर बाद शुक्रवार को माननीय न्यायालय झाबुआ में पेश किया।
आंगनवाडी केन्द्रो की स्थिति दयनीय पाये जाने पर आंगनवाडी कार्यकत्ताओ की सेवा होगी समाप्त
- सुपर वायजर पर होगी सख्त अनुशासनात्मक कार्यवाही
झाबुआ । जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री आर एस जमरा ने बताया कि प्रभारी कलेक्टर श्री अनुराग चैधरी ने आज स्कूलों के निरीक्षण के साथ ही आंगनवाडी केन्द्रो दूधी ,उमरकोट,भूराडाबरा, डुंगलापानी, कोदली, छापरी, सदावा, उकाला, भाण्डकुआ, माछलिया, झिरी का निरीक्षण भी किया। आंगनवाडी केन्द्रो के संचालन की स्थिति दयनीय पाये जाने पर सभी आंगनवाडी कार्यकत्ताओ की सेवा समाप्त करने की कार्यवाही की जाएगी एवं आंगनवाडी सुपरवायजर कविता बेनल के विरूद्व भी सख्त अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।
अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति अधिनियम के तहत राहत राशि स्वीकृत
झाबुआ । जिला स्तरीय समिति की अनुशंसा पर अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत पीडित कु.पुजा पिता भगला निवासी ग्राम नवापाडा भण्डारिया को एक लाख, कु.लक्ष्मी पिता राजेश निवासी गणेश मंदिर के सामने मेघनगर को प्रभारी कलेक्टर श्री अनुराग चैधरी द्वारा 2 लाख रूपये राहत राशि स्वीकृत की गई है। सचिव म.प्र. शासन अनुसचित जाति कल्याण विभाग के निर्देशानुसार राहत राशि पीडित व्यक्ति उनके परिवार या आश्रितों को नियमों के प्रावधान अनुसार सहायता/राहत राशि न्यायालय में दोष सिद्ध/अपील संबंधी प्रकरण के निराकरण होने तक पोस्ट आफिस या बैंक की मासिक आय योजनांतर्गत पीडित/आश्रित के नाम से रखी जाना अनिवार्य होगा।
ड्यूटी पर शराब पीये हुए पाये जाने पर शिक्षक को थाने के हवाले किया
- आकस्मिक निरीक्षण के दौरान प्रभारी कलेक्टर ने की कार्यवाही
झाबुआ । प्रभारी कलेक्टर श्री अनुराग चैधरी ने आज दूधी उमरकोट भूराडाबरा, डुंगलापानी, कोदली, छापरी, सदावा, उकाला, भाण्डकुआ, माछलिया, झिरी इत्यादि स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शाला में पदस्थ जो शिक्षक एवं भृत्य ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में पाये गये उन शिक्षको एवं भृत्य का मेडीकल परीक्षण करवाने एवं अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के निर्देश प्रभारी कलेक्टर ने बीईओ को दिये। निर्देशानुसार श्री धूमसिंह भूरिया सहायक शिक्षक शासकीय प्राथमिक शाला झिरी, श्री धन्ना लाल निनामा भृत्य शासकीय माध्यमिक शाला झिरी एवं श्री रामसिंह मोहनिया सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय माछलिया के कलेक्टर के निरीक्षण के दौरान ड्यूटी पर शराब के नशे में पाये जाने के कारण खण्ड शिक्षा अधिकारी विकास खण्ड रामा ने थाना प्रभारी कालीदेवी को मेडीकल परीक्षण करवाने के लिए कालीदेवी थाने में आवेदन दिया एवं थाना प्रभारी को संबंधित शिक्षक एवं भृत्य को मेडीकल परीक्षण के लिए सौपा। निरीक्षण के दौरान प्रभारी कलेक्टर श्री चैधरी के साथ सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्रीमती शकुन्तला डामोर, संयुक्त कलेक्टर श्री वर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री आर.एस जमरा, डीपीसी श्री एल.एन प्रजापति, सहित शासकीय सेवक उपस्थित थे।
अनुपस्थित शिक्षको को निलंबित करने के दिये निर्देश
अनाधिकृत रूप से संस्था से अनुपस्थित रहने पर शिक्षक गोपाल बामनिया, प्राथमिक विद्यालय राछवा, श्री प्रतापसिंह श्री अजनार एवं उदयसिंह गामड सहायक शिक्षक राछवा, रमेश भूरिया शिक्षक भूराडाबरा, राजेश सोलंकी शिक्षक डुंगलापानी शिक्षक रमिला डामोर दूधी (उमरकोट) नानसिंह देवलिया प्राथमिक विद्यालय झिरी, शिक्षक धूमसिंह भूरिया झिरी, लिपिक अमित परमार, उ.मा. विद्यालय उमरकोट शिक्षक पूनम बारिया उमरकोट को निलंबित करने के लिए कार्यवाही करने के लिए प्रभारी कलेक्टर श्री चैधरी ने निर्देश दिये।एवं तीन भृत्य माछलिया, उमरकोट एवं झिरी की सेवा समाप्त करने के निर्देश दिये।
आंगनवाडी केन्द्रो की स्थिति दयनीय पाये जाने पर सुपर वायजर को निलंबित करने के दिये निर्देश
प्रभारी कलेक्टर श्री अनुराग चैधरी ने स्कूलों के निरीक्षण के साथ ही आंगनवाडी केन्द्रो का निरीक्षण भी किया। आंगनवाडी केन्द्रो के संचालन की स्थिति दयनीय पाये जाने पर क्षेत्र की सभी आंगनवाडी सुपरवायजरों को निलंबित करने के लिए नोटिस जारी करने के निर्देश जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास को दिये।
स्कुल गई लडकी घर नही लोटी अपहरण की आशंका
झाबुआ । फरियादी प्रकाश पिता धन्ना डामोर, निवासी रामपुरा ने बताया कि लडकी पायल उम्र 17 वर्ष 04 माह घर से स्कूल जाने का कहकर गयी थी। जो वापस घर नहीं आयी, शंका हे कि संदेही आरोपी महेश पिता भारत वसुनिया, निवासी पुवाला का फरि. की लडकी को बहला फुसलाकर भगाकर ले गया। प्रकरण में थाना रानापुर में अपराध क्र0 40/17 धारा 363 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
बुरी नियत से हाथ पकडा
झाबुआ । फरियादिया ने बताया कि वह पैदल जा रही थी कि आरोपी भरत पिता मोहन भुरिया, निवासी हवारूडा ने पिछा किया व साथ चल ने को कहा फरि. के मना करने पर बुरी नियत से हाथ पकडा व फरि. के चिल्लाने पर भाग गया। प्रकरण में थाना रायपुरिया में अपराध क्र0 49/17 धारा 354-डी भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
सडक दुर्घटना मे एक की मोत
झाबुआ । आरोपी आई.बी.आर.सी.एल. इंदौर अइमदाबाद गुजरात टोवेज लिमिटेंड हाल मुकाम ज्ञानपुरा जिला धार के द्वारा लापरवाही पूर्वक रोड पर मिट्टी का ढेर कर किसी भी प्रकार का डार्यवर्शन चिन्ह नहीं लगाया जिसके कारण मृतक वनराज उर्फ वंदाराज पिता रमेश निनामा उम्र 18 वर्ष निवासी डोगंरपुर दाहोद की मो.सा. मिट्टी पर चढने से गिरने वनराज की मृत्यु हो गयी। प्रकरण में थाना कोतवाली झाबुआ में अपराध क्रं. 74/17 धारा 279,304-ए भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
टे्रक्टर की टक्कर से एक मोत तीन घायल
झाबुआ । आरोपी बिना नंबर के टेªक्टर चालक ने सुमा डामोर निवासी बालवासा को तेज गति व लापरवाही पूर्वक अपने टेªक्टर को चलाकर लाया व फरि. के भाई सुमा की मो.सा. को टक्कर मार दी, जिससे सुमा की मौके पर ही मृत्यु हो गयी व अन्य 03 को चोंट आयी। प्रकरण में थाना काकनवानी में अपराध क्रं. 37/17 धारा 279, 337,304-ए भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें