नयी दिल्ली,04 फरवरी, भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के नाम रोज़ाना जुड़ती उपलब्धियों में अब एक और दर्ज हो गयी है जब उन्हें क्रिकेट की बाइबल कही जाने वाली विजडन क्रिकेटर्स के कवर पेज पर जगह दी गयी। दुनिया की सबसे मजबूत टीमों में एक भारत के लिये तीनों प्रारूपों में सफल कप्तानी कर रहे विराट के लिये यह निश्चित ही बड़ी उपलब्धियों में है कि उन्हें इस वर्ष के विजडन संस्करण के कवर पेज पर जगह मिली है। हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ तीनों प्रारूपों में उन्होंने भारत को सीरीज में जीत दिलाई है। विराट ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्टों की सीरीज में भारत को 4-0 से जीत दिलाई और दो शतक बनाये। उन्होंने मुंबई टेस्ट में 235 रन की दोहरी और अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी भी खेली। विजडन के संपादक लॉरेंस बूथ के अनुसार विराट ने पिछले कुछ वर्षाें में खेल को एक क्रांतिकारी स्तर पर ले जाने में अहम भूमिका निभाई है। इस कवर पेज पर विराट रिवर्स स्वीप शाॅट खेलते दिखाई दे रहे हैं। बूथ ने कहा“ यह दिखाता है कि विराट एक नये जमाने के क्रिकेटर हैं। हमें लगा कि अब समय आ गया है जब इसके कवर पेज पर कुछ गैर परंपरावादी प्रयोग किये जाएं। अधिकतर लोगों का मानना है कि विजडन पुराने और परंपरावादी क्रिकेट को ही दर्शाता है लेकिन क्रिकेट अब बदल रहा है और इसे दिखाने के लिये विराट सही व्यक्ति हैं।”
शनिवार, 4 फ़रवरी 2017
विजडन के कवर पर ‘विराट’
Tags
# खेल
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
खेल
Labels:
खेल
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें