नयी दिल्ली, 04 फरवरी, आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चुनाव आयोग पर तेज हमला करते हुए उसे रीढ़विहीन करार दिया है और कहा है कि उसने पूरी तरह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है । श्री केजरीवाल ने आज कई ट्वीट किये जिनमें चुनाव आयोग को निशाना बनाया गया । उनकी यह नाराजगी पंजाब और गोवा विधानसभा चुनाव के लिये आज हो रहे मतदान के संबंध में टेलीविजन और सोशल मीडिया पर चल रहे अभियान और मतदान केन्द्रों में कथित रूप से पार्टी चुनाव चिह्न के साथ लाेगों के प्रवेश करने की खबरों पर जान पड़ती है। श्री केजरीवाल चुनाव आयोग की ओर से गोवा में रैली के दौरान उनकी टिप्प्णी को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराने के लिये पहले से ही खफा थे । आप संयोजक ने ट्वीट कर कहा, “ यह पूरी तरह शर्मनाक और रीढ़विहीन चुनाव आयोग है। चुनाव आयोग ने केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) आैर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया(आरबीआई) के समक्ष पूर्णत: समर्पण कर दिया है। ” मुख्यमंत्री ने कहा,“ जैसे मोदी जी ने आरबीआई का बेड़ा गरक कर दिया, वैसे ही अपने चमचों को बैठा कर मोदी जी ने ईसी का भी बेड़ा गरक कर दिया । ” नोटबंदी को लेकर भी श्री केजरीवाल ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधा और कहा कि सरकार की यह योजना काले धन को नियंत्रित पूरी तरह असफल रही । उन्होंने कहा “ मोदी जी ने कहा था कि नोटबंदी से काले धन पर लगाम लग जायेगी लेकिन पंजाब और गोवा में खुलेआम पैसा बांटा गया , तो नोटबंदी का क्या इस्तेमाल हुआ ।
शनिवार, 4 फ़रवरी 2017
चुनाव आयोग रीढ़विहीन और मोदी को समर्पित : केजरीवाल
Tags
# राजनीति
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
राजनीति
Labels:
राजनीति
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें