नयी दिल्ली 03 फरवरी, कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस तथा अन्य विपक्षी दलों के सदस्यों द्वारा विभिन्न मुद्दों को लेकर भारी हंगामा करने के कारण लोकसभा में आज प्रश्नकाल नहीं हो पाया और अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने सदन की कार्यवाही 12 तक के लिए स्थगित कर दी। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेस और तृणमूल के सदस्य अपने मुद्दों को उठाते हुए हंगामा करने लगे। अध्यक्ष ने सदस्यों से कहा कि इन सभी मुद्दों को प्रश्नकाल में उठाने की इजाजत नहीं दी जा सकती। इस पर कांग्रेस के साथ ही तृणमूल कांग्रेस के सदस्य सदन के बीचोंबीच आकर हंगामा करने लगे। तृणमूल कांग्रेस के सदस्यों ने सरकार पर बदले की भावना से काम करने का आरोप लगाया और कहा कि उसने इसी भावना से उनके नेता एस बंद्योपाध्याय को गिरफ्तार किया है। तृणमूल सदस्यों ने संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले संसद भवन परिसद में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति के समक्ष इसी मुद्दे को लेकर धरना दिया और प्रदर्शन किया था।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें