लिएंडर पेस के पास युगल का विश्व रिकार्ड बनाने का मौका - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 3 फ़रवरी 2017

लिएंडर पेस के पास युगल का विश्व रिकार्ड बनाने का मौका

paese-will-make-world-record
पुणे, दो फरवरी, सभी की निगाहें अनुभवी टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस पर लगी होंगी जो भारत के कमजोर न्यूजीलैंड के खिलाफ कल से यहां शुरू होने वाले एशिया ओसनिया ग्रुप डेविस कप मुकाबले में शायद अंतिम बार खेलेंगे और ऐतिहासिक विश्व रिकार्ड बनाने की ओर बढ़ रहे हैं। अठारह बार के ग्रैंडस्लैम चैम्पियन पेस अपने 55वें डेविस कप मुकाबले में शिरकत करने के लिये तैयार हैं और युगल स्पर्धा में 42 युगल जीत दर्ज कर अभी इटली के निकोला पिएट्रांगेली के साथ बराबरी पर हैं। शनिवार को जीत उन्हें डेविस कप इतिहस का सबसे सफल युगल खिलाड़ी बना देगी। पेस को हालांकि अंतिम समय में शामिल किये गये और उनके लंदन ओलंपिक युगल जोड़ीदार विष्णु वर्धन के साथ खेलना होगा क्योंकि उनके साथ खेलने वाले साकेत मायनेनी पिछले महीने चेन्नई ओपन के दौरान लगी पैर की चोट से उबरने में असफल रहे।


अपने अंतिम मुकाबले में टीम की अगुवाई कर रहे आनंद अमृतराज ने पुणे में 43 साल बाद होने वाले मुकाबले के ड्रा के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘मायनेनी की चोट अभी तक ठीक नहीं है। ’’ पेस और राष्ट्रीय हार्डकोर्ट चैम्पियन वर्धन का सामना मुकाबले के दूसरे दिन न्यूजीलैंड के आर्टेम सिटाक और माइकल वीनस की जोड़ी से होगा। तीन लोगों के भारत के शीर्ष युगल खिलाड़ी रोहन बोपन्ना से बात करने के बाद वर्धन को शामिल किया गया, टीम के कप्तान अमृतराज ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘‘तीन लोगों ने उससे बात की। मैंने नहीं की। मैं नहीं जानता कि सही में क्या हुआ। ’

कोई टिप्पणी नहीं: