अखिलेश और मायावती की कुंडली में अब मुख्यमंत्री पद का योग नहीं: मौर्य - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 17 फ़रवरी 2017

अखिलेश और मायावती की कुंडली में अब मुख्यमंत्री पद का योग नहीं: मौर्य

mayawati-akilesh-wont-be-cm-swami-prasad-morya
झांसी, 17 फरवरी, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी(बसपा) अध्यक्ष मायावती और समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव की कुंडली में अब मुख्यमंत्री बनने का योग नहीं है। श्री मौर्य ने आज यहां पत्रकारों से कहा कि राज्य विधानसभा चुनाव के दोनों चरणों में हुए मतदान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 90 सीटें जीतेगी। प्रदेश में वह 300 सीट लेकर आयेंगे। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की लहर बन गयी है। पार्टी सूबे में सरकार बनायेगी। अब बसपा और सपा अध्यक्षों की कुंडली में सूबे का मुख्यमंत्री बनने का योग समाप्त हो गया है। उन्होंने कहा कि इन दोनों पार्टियों ने अपने शासनकाल में प्रदेश को केवल लूटने का काम किया। विकास के नाम पर कुछ भी नहीं किया। प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट हो गयी है। भ्रष्टाचार और माफियाओं का वर्चस्व कायम है। जनता इनके कारनामों से कराह रही है। वह परिवर्तन चाहती है ।प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद ही लोगों को इनके कारनामों से मुक्ति मिलेगी। प्रदेश अध्यक्ष ने ज़मीनों पर अवैध कब्ज़ा करने वालों के सचते करते हुए कहा कि 11 मार्च को काउंटिंग से पहले वे लोग कब्ज़े छोड़ कर एक सामान्य नागरिक का जीवन यापन करें। ऐसा नहीं करने वाले जेल के अन्दर होंगे। उन्होंने कहा कि सरकार बनने पर बुन्दलेखंड के विकास के लिए मुख्यमंत्री के संरक्षण में बुंदेलखंड विकास प्राधिकरण बनेगा और प्रदेश में बूचडखानें बंद होंगे। श्री मौर्य ने बुंदेलखंड राज्य के मुद्दे पर कहा की फिलहाल अलग राज्य के संबंध में कुछ नहीं कहा जा सकता है। लेकिन इस क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा पूरी तरह से कटिबद्ध है। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर विकास कार्यो को तेजी से गति मिलेगी। 

कोई टिप्पणी नहीं: