मोदी यूपी में हार का ज़िम्मा लेना नहीं चाहते - लालू - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 7 फ़रवरी 2017

मोदी यूपी में हार का ज़िम्मा लेना नहीं चाहते - लालू

पटना 07 फरवरी, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने उत्तर प्रदेश (यूपी) विधानसभा चुनाव प्रचार में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की चुनिंदा रैलियों पर तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री की गिनती भर रैलियों से साफ है कि वह यूपी में हार की जिम्मेदारी नहीं लेना चाहते हैं। श्री यादव ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर लिखा , “ मोदी ने बिहार की 243 सीटों के लिए नुक्कड़-नुक्कड़ अनेकों रैलियाँ की लेकिन उत्तर प्रदेश विधानसभा की 403 सीटों के लिए गिनती भर। इससे साफ है कि प्रधानमंत्री यूपी में हार का ज़िम्मा नहीं लेना चाहते। ” वहीं एक अन्य ट्वीट में राजद सुप्रीमों ने उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगी दलों की ओर से किसी को मुख्यमंत्री पद के लिए ‘प्रोजेक्ट’ नहीं करने पर कहा कि देश में सवार्धिक और विश्व में आबादी के हिसाब से पांचवें देश के बराबर वाले प्रदेश यूपी में भाजपा को मुख्यमंत्री लायक एक चेहरा नहीं मिला।

कोई टिप्पणी नहीं: