मोदी की सभाओं में जान बूझकर छोटे मैदान का किया जाता है चयन : मायावती - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 17 फ़रवरी 2017

मोदी की सभाओं में जान बूझकर छोटे मैदान का किया जाता है चयन : मायावती

modi-s-rallies-are-deliberately-by-arranged-on-small-grounds-mayawati
फतेहपुर, 17 फरवरी,  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनसभाओं में उमडने वाली भीड को छलावा करार देते हुये बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने दावा किया कि श्री मोदी की सभाओं के लिये जान बूझकर छोटा मैदान चुना जाता है। एफसीआई मैदान पर आज अायोजित एक चुनावी जनसभा में सुश्री मायावती ने कहा “ मोदी की रैलियों के लिये जान बूझकर छोटा मैदान चुना जाता है और कुर्सियां लगा दी जाती हैं। कैमरों को इस कोण में रखा जाता है कि ज्यादा से ज्यादा भीड दिखायी जा सके। वास्तविकता यह है कि नोटबंदी और आरक्षण जैसे मसलों को लेकर जनता उनको सबक सिखाने के मूड में है। ” सुश्री मायावती ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) पर हमला बोलते हुए कहा कि विपक्षी पार्टियां साम, दाम, दंड, भेद अपनाकर प्रदेश की सत्ता पर काबिज होना चाहती है मगर राज्य की समझदार जनता उनका यह सपना कभी पूरा नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार दलितों, शोषितों, पिछड़ा वर्ग एवं आदिवासियों का शोषण कर रही है। आरएसएस के एजेंडे पर चलकर भाजपा आरक्षण समाप्त करने की फिराक में है। केन्द्र सरकार अल्पसंख्यकों के साथ पक्षपातपूर्ण और सौतेला व्यवहार कर रही है। मुसलमानों के तीन तलाक, पर्सनल लाॅ जैसे मुद्दों पर भाजपा व्यक्तिगत प्रहार कर रही है। आतंकवाद के नाम पर अल्पसंख्यक वर्ग को सन्देह की नजर से देखा जा रहा है।



सूबे की अखिलेश सरकार पर आक्रामक सुश्री मायावती ने कहा कि अल्पसंख्यक खासकर मुस्लिम अपना वोट समाजवादी पार्टी(सपा) को कतई न/न दें। उनका वोट बेकार हो जायेगा और इसका सीधा लाभ भाजपा को मिलेगा। अपराधियों के हौंसले बुलंद हो जायेंगे। अपराधमुक्त उत्तर प्रदेश बनाने के लिए बसपा की सरकार पूर्ण बहुमत से बनानी होगी। अगर इस बार चूक हुई तो भाजपा की सरकार बन जायेगी। बसपा सुप्रीमो ने कहा कि सपा सरकार में अराजकता का माहौल रहा है। आपराधिक वारदातों का सिलसिला बाकायदा जारी है। पांच साल के शासन के दौरान मुजफ्फरनगर सहित करीब 500 से अधिक साम्प्रदायिक दंगों का दंश उत्तर प्रदेश ने झेला है। प्रदेश में लूटमार, फिरौती, गुण्डा टैक्स, जमीन अधिग्रहण जैसी वारदातें भी खूब परवान चढी हैं। उन्होंनेे कहा कि बसपा की चलायी हुई योजनाओं को सपा सरकार ने नाम बदलकर चलाया। बसपा सरकार बनने पर उनके नाम वापस किये जायेंगे। बिना किसी पक्षपात के सभी वर्गों के कल्याण का पूरा ध्यान रखा जायेगा। परेशान किसानों की फसलों का भुगतान कराया जायेगा। सरकार बनने पर बेरोजगारों को भत्ता न देकर उनको रोजगार के अवसर प्रदान किये जायेंगे। जमीन पर कब्जा करने वाले, गुंडे, माफिया की जगह जेल में होगी। बहन-बेटियां सुरक्षित बाहर आ जा सकेंगी। जिन लोगों पर फर्जी मामले दर्जकर जेल भेजा गया है उसकी समीक्षा करवायी जायेगी और जेल से रिहा किया जायेगा।

कोई टिप्पणी नहीं: