सपा बसपा के शासन में अच्छे दिन नामुमकिन :अनुप्रिया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 17 फ़रवरी 2017

सपा बसपा के शासन में अच्छे दिन नामुमकिन :अनुप्रिया

acche-din-not-possible-in-up-in-sp-or-bsp-regime-anupriya
लखनऊ 17 फरवरी, अपना दल (सोनेलाल )की अध्यक्ष और केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा)तथा बहुजन समाज पार्टी (बसपा)के शासन में अच्छे दिन की कल्पना करना बेमानी है। श्रीमती पटेल ने आज यहां संवाददाताओं से कहा कि दोनों ही दल भ्रष्टाचार में लिप्त रहे है, इसी वजह से इनके शासनकाल में विकास हुआ ही नहीं। उन्होंने कहा कि राज्य में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन(राजग) की सरकार आते ही यह सूबा विकास की लम्बी दौड लगायेगा क्योंकि केन्द्र की योजनाएं यहां ईमानदारी से लागू होंगी। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि राजग सरकार बनने पर महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया जायेगा । महिलाओं से जुडे मुकदमों के शीघ्र निपटारा के लिए 100 फास्ट ट्रैक कोर्ट और पुलिस बल में महिलाओं की तीन बटालियनों का खासतौर पर गठन किया जायेगा। अपनी मां के साथ मतभेदों से इंकार करते हुए उन्होंने कहा कि अभी फिलहाल उनका पूरा ध्यान चुनाव पर है । चुनाव बाद वह पार्टी को मजबूत करने में पूरी ताकत लगायेंगी। 

कोई टिप्पणी नहीं: