पटना 15 फरवरी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के एक साथ 104 उपग्रहों का सफल प्रक्षेपण कर दुनिया में कीर्तिमान स्थापित करने पर आज वैज्ञानिकों को बधाई दी। श्री कुमार ने कहा कि ध्रुवीय प्रक्षेपण यान (पीएसएलवी)सी37 द्वारा 104 उपग्रहों का प्रक्षेपण कर इसरो ने इतिहास रचा है। देश के लिए यह गर्व की बात है। इसरो के वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत का नतीजा है, जिसके लिये वे बधाई के पात्र हैं। उल्लेखनीय है कि इसरो ने आज आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन केन्द्र से एक साथ 104 उपग्रहों को प्रक्षेपित कर अंतरिक्ष के क्षेत्र में न केवल एक नया इतिहास रचा है बल्कि पूरे विश्व में एक नया कीर्तिमान भी स्थापित किया है। पीएसएलवी सी37 के जरिये प्रक्षेपित किये गये उपग्रहों में दो कार्टोसैट-2 सीरीज के स्वदेशी उपग्रह तथा 101 विदेशी नैनो उपग्रह हैं, जिनमें 96 उपग्रह केवल अमेरिका के हैं।
उधर झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने पीएसएलवीसी 37 के माध्यम से 104 सैटेलाइट के सफल प्रक्षेपण पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने यहां कहा कि भारत ने एक साथ 104 सैटेलाइट का सफल प्रक्षेपण कर अंतिम विज्ञान में लंबी छलांग लगायी है। उल्लेखनीय है कि इसरो ने आज आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन केन्द्र से एक साथ 104 उपग्रहों को प्रक्षेपित कर अंतरिक्ष के क्षेत्र में न केवल एक नया इतिहास रचा है बल्कि पूरे विश्व में एक नया कीर्तिमान भी स्थापित किया है। पीएसएलवी सी37 के जरिये प्रक्षेपित किये गये उपग्रहों में दो कार्टोसैट-2 सीरीज के स्वदेशी उपग्रह तथा 101 विदेशी नैनो उपग्रह हैं, जिनमें 96 उपग्रह केवल अमेरिका के हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें