फतेहपुर,17 फरवरी, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने नोटबंदी को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आलोचना करते हुए कहा कि इससे आम लोगों को काफी परेशानी उठानी पडी और उन्हें किसानों की परेशानी दिखाई नहीं देती। श्री गांधी आज फतेहपुर शहर में जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जब संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन(संप्रग) की सरकार थी तक किसानों का कर्ज माफ किया था। उस समय कांग्रेस की सरकार उत्तर प्रदेश में नहीं थी। अगर प्रधानमंत्री को किसानों के प्रति जरा भी हमदर्दी है तो किसानों का पूर्व की सरकार की तरह कर्ज माफ करने की घोषणा इसी चुनाव में करें। लोकसभा चुनाव में श्री मोदी ने किसानों से लागत का दो गुना दाम देने की बात कहीं थी लेकिन आज तक उसे पूरा नहीं किया गया । कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि अगर देश को खुशहाल बनाने का सपना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का है तो सबसे पहले आत्महत्या करने वाले किसानों की दीन दशा को देखें। जगह-जगह सडकों पर टमाटर फेंका मिल रहा है। इसकी खबर प्रधानमंत्री को नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि रिश्ते बोलने से नहीं निभाने से बनते है। श्री मोदी ने अब तक कितने युवकों को रोजगार दिया इसका खुलासा क्यों नहीं कर रहे हैं। अखिलेश और राहुल की जोड़ी से प्रधानमंत्री क्यों घबरा गए। वह आगामी 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भी अखिलेश के साथ दिखेंगे।
शुक्रवार, 17 फ़रवरी 2017
नोटबंदी से उठानी पडी आम लोगों को परेशानी : राहुल
Tags
# उत्तर-प्रदेश
# राजनीति
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
राजनीति
Labels:
उत्तर-प्रदेश,
राजनीति
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें