सानिया ने किसी भी तरह की कर चेारी से किया इन्कार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 17 फ़रवरी 2017

सानिया ने किसी भी तरह की कर चेारी से किया इन्कार

sania-reject-tax-theft
हैदराबाद, 17 फरवरी, भारतीय महिला टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने सेवा कर का कथित तौर पर भुगतान नहीं करने के मामले में किसी भी तरह की धोखाधड़ी से इन्कार किया है। सेवाकर विभाग ने कथित रूप से कर चोरी के मामले में सानिया को 16 फरवरी को विभाग के समक्ष पेश होने और जवाब देने को कहा था। छह फरवरी को जारी किए गए समन को लेकर सानिया का चार्टर्ड एकाउंटेंट (सीए) उनकी ओर से सेवा कर अधिकारियों के समक्ष पेश हुआ। सानिया इस समय विदेश में है। सानिया के सीए ने सेवा कर अधिकारियों के समक्ष कुछ दस्तावेज जमा कराए और कहा कि तेलंगाना सरकार से उन्हें जो एक करोड़ रुपये मिले हैं, वह अभ्यास के लिए प्रोत्साहन राशि थी। यह राशि राज्य का ब्रांड दूत बनने के लिए नहीं थी। 

कोई टिप्पणी नहीं: