उत्तर प्रदेश की जनता सपा सरकार से ऊब चुकी है: बसपा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 5 फ़रवरी 2017

उत्तर प्रदेश की जनता सपा सरकार से ऊब चुकी है: बसपा

people-of-up-is-fed-up-will-sp-govt-bsp
बाराबंकी, 05 फरवरी, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) महासचिव सतीश चन्द्र मिश्र ने कहा कि प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी (सपा) के गुण्डा राज से ऊब चुकी है और कानून का राज उनकी पार्टी की सरकार में ही संभव है। श्री मिश्र आज यहां हैदरगढ़ में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सपा अपने विकास के दावों में एक्सप्रेस वे और लखनऊ मैट्रो का जिक्र करती है असल में ये योजना बसपा ने अपने ही कार्यकाल में तैयार की थी। सपा ने लखनऊ मैट्रो और एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन कर उसे अपने विकास कार्य में शामिल करने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि बसपा सरकार ने जो काम पांच साल में किया वो अन्य सरकारें पच्चीस साल में भी पूरा नहीं कर पाती। बसपा महासचिव ने कहा की समाजवादी परिवार का झगडा असल में सत्ता का झगड़ा नहीं बल्कि भ्रष्टाचार से हड़पे गए पैसों के बटवारे को लेकर हुआ है । पुत्र ने ही पिता को नजर बंद कर दिया। उन्होंने कहा कि सपा और भाजपा एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। पार्टी महासचिव ने केंद्र की भाजपा सरकार पर जनता से धोखा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि अच्छे दिनों के नाम पर देश की जनता को अपने पैसों के लिये घण्टो लाइनों में खड़ा कर दिया। पुलिस के डण्डे खाने पड़े । उन्होंने कहा कि क्या ऐसे ही अच्छे दिन श्री मोदी लाना चाहते थे। सत्ता में आने से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जनता सेे वादा किया था की अगर भाजपा केंद्र में आयी तो सभी के खातों में 15-15 लाख रूपए आएंगे, लेकिन अभी तक किसी के खाते में पन्द्रह सौ रूपये भी नहीं आये हैं। श्री मिश्र ने कहा कि भाजपा को राम मन्दिर चुनाव के समय ही याद आता है जबकि यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है। वे मंदिर के मुद्दे पर जनता को बरगला रही है। उन्होंने बसपा प्रत्याशी कमला प्रसाद रावत को विजयी कर मायावती जी के हाथ मजबूत करने की अपील की । उन्होंने दावा किया प्रदेश में बसपा की ही सरकार बनेगी ।

कोई टिप्पणी नहीं: