भोपाल, 5 फरवरी, मध्य प्रदेश में चलने वाली सभी यात्री बसों में नवजात शिशु की माताओं के लिए एक सीट आरक्षित की जायेगी तथा महिलाओं की सुविधा के लिए इस सीट पर तीन तरफ से परदा लगाने का इंतजाम भी किया जाएगा। मध्य प्रदेश के गृह एवं परिवहन मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने आज बताया, ‘‘सभी यात्री बसों में नवजात शिशु की माता के लिये एक सीट रिजर्व रहेगी। इस संबंध में आदेश जारी कर दिये गये हैं और संबंधित अधिकारियों से कहा गया है कि वे इसे तुरंत लागू करें।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह रिजर्व सीट ड्राइवर के पीछे की पहली सीट होगी।’’ सिंह ने बताया, इस सीट पर तीन तरफ से परदा लगाने का इंतजाम भी होगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं की गरिमा को देखते हुए परिवहन विभाग ने उन्हें यात्री बसों में अलग सुविधाएं देने का निर्णय लिया है। सिंह ने बताया कि इस व्यवस्था को बनाये रखने की शर्त नयी, स्थायी और अस्थायी बस परमिट में भी जोड़ी जाएगी।
रविवार, 5 फ़रवरी 2017
Home
मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश की यात्री बसों में नवजात शिशु की मां के लिये सीट होगी रिजर्व : भूपेन्द्र सिंह
मध्य प्रदेश की यात्री बसों में नवजात शिशु की मां के लिये सीट होगी रिजर्व : भूपेन्द्र सिंह
Tags
# मध्य प्रदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मध्य प्रदेश
Labels:
मध्य प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें