जेएमएम ने ‘धरती के पुत्रों’ के अधिकारों की रक्षा के लिए आंदोलन शुरू करने का आह्वान किया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 5 फ़रवरी 2017

जेएमएम ने ‘धरती के पुत्रों’ के अधिकारों की रक्षा के लिए आंदोलन शुरू करने का आह्वान किया

jmm-protest-to-save-tribel
धनबाद, 5 फरवरी, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पार्टी कार्यकर्ताओं से शोषण से ‘धरती के पुत्रों’ के अधिकारों की रक्षा करने के लिए एक आंदोलन शुरू करें। यहां गोल्फ ग्राउंड में कल पार्टी के 45वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए जेएमएम नेता ने कहा कि अगर विकसित देश अमेरिका अपने लोगों के हित के लिए एक नीति स्वीकार कर सकता है तो हम झारखंड में धरती के पुत्रों के अधिकारों की रक्षा करने के लिए एक आंदोलन क्यों शुरू नहीं कर सकते हैं। उन्होंने दावा किया कि छोटानागपुर कियारेदार अधिनियम :सीएनटी: और संथाल परगाना किरायेदार अधिनियम :एसपीटी: में संशोधन बाहरी कारोबारियों और कंपनियों के हित में किया गया है। सोरेन ने कहा कि इसलिए स्थानीय लोगों के हित के लिए आंदोलन शुरू करने का यह सही वक्त है। पार्टी संस्थापक शिबु सोरेन ने भी पार्टी कैडर से भूमि की सुरक्षा के लिए गोलियों का सामना करने के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, ‘‘ अगर आपकी भूमि चली जाती है तो आपकी जिंदगी निर्थक है। अगर सरकार आपकी जमीन लेने की कोशिश करती है तो खुद को गोलियां का सामना करने के लिए तैयार रखें।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ भूमि लोगों की है लेकिन सरकार इसके खनिजों पर नियंत्रण करती है।’

कोई टिप्पणी नहीं: