पटना 23 फरवरी, बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री एवं सत्तारूढ़ महागठबंधन के बड़े घटक राष्ट्रीय जनता दल (राजद) विधानमंडल दल की नेता राबड़ी देवी ने अपने पुत्र और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव को मुख्यमंत्री बनाने की पार्टी नेताओं की मांग का समर्थन किया है । श्रीमती राबड़ी देवी ने आज यहां विधान मंडल परिसर में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उप मुख्यमंत्री श्री यादव को मुख्यमंत्री बनाने की राजद विधायकों की मांग जायज है । श्री यादव को मुख्यमंत्री बनना चाहिए । पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती राबड़ी देवी के बयान के बाद महागठबंधन के घटक जनता दल यूनाइटेड(जदयू) के विधायक एवं पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि लोकतंत्र में अभिव्यक्ति की सबको स्वतंत्रता है । महागठबंधन के नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं। श्री रजक ने कहा कि उप मुख्यमंत्री श्री यादव ने स्वयं ही कहा है कि बिहार में मुख्यमंत्री पद के लिए कोई भी वैकेंसी नहीं है । ऐसे में इस तरह की बातों पर चर्चा करने का कोई महत्व नहीं रह जाता है । महागठबंधन पूरी तरह से एकजुट है और सरकार मजबूती से चल रही है । वहीं महागठबंधन के एक अन्य घटक कांग्रेस की ओर से इस संबंध में अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है । उल्लेखनीय है कि महागठबंधन की सरकार में राजद कोटे से बने आपदा प्रबंधन मंत्री चंद्रशेखर, पार्टी के विधायक एवं पूर्व मंत्री सुरेन्द्र यादव और विधायक भाई वीरेन्द्र ने कुछ दिन पूर्व ही श्री यादव को मुख्यमंत्री बनाये जाने की मांग की थी । राजद विधायकों ने एक स्वर में कहा था कि जिस तरह से श्री अखिलेश यादव उत्तरप्रदेश में मुख्यमंत्री की जिम्मेवारी बेहतर ढंग से संभाल रहे हैं उसी तरह से श्री तेजस्वी यादव को भी बिहार की जिम्मेवारी सौंपी जानी चाहिए । उनको मुख्यमंत्री बनाने का अब समय आ गया है ।
शुक्रवार, 24 फ़रवरी 2017
राबड़ी ने किया तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाये जाने की मांग का समर्थन
Tags
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
Labels:
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें