हांगकांग, 17 फरवरी, हांगकांग की एक अदालत ने 2014 में बड़े पैमाने पर हुए लोकतंत्र समर्थक विरोध प्रदर्शन के दौरान हथकड़ी लगे एक कार्यकर्ता की हत्या के मामले में सात पुलिसकर्मियों को दो साल जेल की सजा सुनाई है। 15 अक्टूबर 2014 को हुई पुलिस बर्बरता की इस घटना के खिलाफ लोगों ने भारी आक्रोश जाहिर किया था। करीब 79 दिनों तक चले विरोध प्रदर्शन के कारण वित्तीय हब हांगकांग के बड़े हिस्से में कामकाज ठप हो गया था। आंदोलन के कारण दशकों से राज कर रहे चीन के कम्सुनिस्ट पार्टी नेताओं के समक्ष भी सबसे बड़ी राजनीतिक चुनौती पैदा हो गयी थी। पुलिसकर्मियों पर आरोप है कि वे लोकतंत्र समर्थक केन सांग को हथकड़ी पहनाकर प्रदर्शन स्थल के पास एक अंधेरे कोने में ले गये और लात तथा घूसों से तब तक पिटाई की , जब तक कि वह जमीन पर नहीं गिर गया। अदालत के न्यायाधीश डेविड डफटॉन ने पुलिसकर्मियों को हमले के लिए दोषी ठहराया और उन्हें सजा सुनाते हुए कहा कि पुलिस अधिकारियों ने हांगकांग पुलिस बल की छवि को ‘नुक्सान’ पहुंचाया है क्योंकि घटना को पूरे विश्व में व्यापक रूप में देखा गया। उन्होंने कहा कि इस हमले का कोई औचित्य नहीं था।
शुक्रवार, 17 फ़रवरी 2017
हांगकांग में सात पुलिसकर्मीयों को जेल की सजा
Tags
# विदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
विदेश
Labels:
विदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें