वाशिंगटन 17 फरवरी, दक्षिणी अमेरिकी देश वेनेजुएला के काराबोबो प्रांत में एक बस और ट्रक की टक्कर से कम से कम 16 लोगों की मौत हो गयी। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक काराबोबो प्रांत में पुराने गुइगयू-वालेन्सिया राजमार्ग पर कल यह हादसा हुआ। हादसे में 16 लोगों की मौत हो गयी तथा कई अन्य घायल हो गये। राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन के निदेशक जार्ज गैलिन्डो ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस एवं अग्निशमन दल के अधिकारी बचाव दल के साथ मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरु किया। घायलों को समीप के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शुक्रवार, 17 फ़रवरी 2017
वेनेजुएला में बस, ट्रक की टक्कर, 16 मरे
Tags
# विदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
विदेश
Labels:
विदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें