गोवा में मतदान की तैयारियां पूरी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 3 फ़रवरी 2017

गोवा में मतदान की तैयारियां पूरी

stage-set-for-assembly-polls-in-goa-tomorrow
पणजी 03 फरवरी, गोवा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर विभिन्न राजनीतिक दलों के व्यापक चुनाव प्रचार अभियान की समाप्ति के बाद कल होने वाले मतदान की सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। राज्य विधानसभा की 40 सीटों के लिये विभिन्न राजनीतिक दलों के 251 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। प्रमुख पार्टियों कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) आम आदमी पार्टी(आप) के साथ ही महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी), गोवा सुरक्षा मंच(जीएसएम) और शिवसेना के महागठबंधन ने अपने उम्मीदवारों को चुनाव में खड़ा किया है। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन आयोग कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि 40 सीटों के लिये 1642 मतदान केंद्र बनाये गये हैं। कुल पंजीकृत मतदाताओं की संख्या 11.10 लाख है जिनमें 5.46 लाख पुरुष एवं 5.64 लाख महिला मतदाता है। उन्होंने बताया कि 1750 चुनाव अधिकारी वीडियो कैमरे के जरिये मतदान की निगरानी करेंगे। सभी 40 निर्वाचन सीटों पर एक बूथ पिंक बूथ के रुप में स्थापित की जायेगी जहां की व्यवस्था महिला निर्वाचन अधिकारी देखेंगी। प्रशासन ने कल शाम से शराब दुकानों को सील कर दिया है जो कल शनिवार मध्यरात्रि तक प्रभारी रहेगा। सभी शराब दुकानों, बार और रेस्टोरेंट संचालकों को शराब बेचने अथवा शराब बांटने की मनाही की गयी है। राज्य सरकार ने कल सरकारी अवकाश की घोषणा की है। 


कोई टिप्पणी नहीं: