यूकी और रामनाथन ने दिलायी 2-0 की बढ़त - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 3 फ़रवरी 2017

यूकी और रामनाथन ने दिलायी 2-0 की बढ़त

india-lead-2-0-againest-newziland
पुणे ,03 फरवरी, यूकी भांबरी और रामकुमार रामनाथन ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुये भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ डेविस कप एशिया-ओसनिया जोन ग्रुप एक के मुकाबले में शुक्रवार को 2-0 की मजबूत बढ़त दिला दी। बालेवाड़ी स्पोर्ट्स काम्प्लैक्स के हार्ड कोर्ट पर खेले जा रहे इस मुकाबले में यूकी ने न्यूजीलैंड के नंबर एक खिलाड़ी फिन टियर्नी को लगातार सेटों में 6-4,6-4,6-3 से हराकर भारत को 1-0 से आगे किया और रामकुमार ने जोस स्टेथम को लगातार सेटों में 6-3,6-4,6-3 से हराकर इस बढ़त को 2-0 पहुंचा दिया। शनिवार को होने वाले युगल मैच में अनुभवी लिएंडर पेस और विष्णु वर्धन की जोड़ी युगल रैंकिंग में 36 वीं रैकिंग रखने वाले माइकल वीनस और 56 वीं रैंकिंग के आर्टेम सिताक से भिड़ेगी। पेस इस मैच में विश्व रिकार्ड बनाने के इरादे से उतरेंगे। 18 बार के ग्रैंड स्लेम विजेता 43 वर्षीय पेस का यह 55 वां डेविस कप मुकाबला है। पेस डेविस कप में युगल जीत के मामले में इटली के निकोला पेत्रांगेली की बराबरी पर है। पेस और निकाेला के नाम 42 युगल जीत है। पेस यदि शनिवार को अपना युगल मैच जीतते हैं तो वह डेविस कप के इतिहास में सबसे सफल युगल खिलाड़ी बन जाएंगे।


कोई टिप्पणी नहीं: