ईरान के 13 व्यक्तियों और 12 संस्थानों पर अमेरिका का प्रतिबंध - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 4 फ़रवरी 2017

ईरान के 13 व्यक्तियों और 12 संस्थानों पर अमेरिका का प्रतिबंध

trump-administration-tightens-iran-sanctions-warns-of-more-measures
वाशिंगटन, 04 फरवरी, ईरान द्वारा बैलिस्टिक मिसाइल के परीक्षण से तिलमिलाए अमेरिका ने ईरान के 13 व्यक्तियों और 12 संस्थानों पर प्रतिबंध लगा दिया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सैन्य कार्रवाई से भी इन्कार नहीं किया है। मिसाइल परीक्षण के तुरंत बाद अमेरिका ने ईरान के लिए चेतावनी जारी की थी। ईरान ने उसे खारिज करते हुए उकसावे वाला कदम करार दिया था। साथ ही मिसाइल कार्यक्रम जारी रखने की भी बात कही। इससे खफा ट्रंप सरकार ने गुरुवार को ईरान के खिलाफ नए सिरे से प्रतिबंध लगाने के संकेत दिए थे। इसी क्रम में शुक्रवार को उक्त प्रतिबंधों की घोषणा कर दी गई। गौरतलब है कि इससे नहले ईरान ने शुक्रवार को फ्रीस्टाइल कुश्ती विश्वकप में हिस्सा लेने वाले अमेरिकी पहलवानों के दल के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया था। ट्रंप ने जिन सात देशों पर वीजा प्रतिबंध प्रतिबंध लगाया है उनमें ईरान भी शामिल है। ईरान के इस कदम को बदले की कार्रवाई माना जा रहा है। उधर ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जावेद जरीफ ने ट्वीट कर कहा है कि उनके देश को मिसाइल परीक्षण को लेकर अमेरिकी धमकियों से कोई खतरा नहीं और ईरान कभी भी पहले युद्ध शुरू नहीं करेगा। उन्होंने कहा, “ हमें अपने लोगों की सुरक्षा को लेकर अमेरिकी धमकियों से कोई परेशानी नहीं है। हम कभी भी पहले युद्ध शुरू नहीं करेंगे लेकिन अपनी रक्षा के लिए हमें अपने साधनों पर भरोसा है।”

कोई टिप्पणी नहीं: