सैन फ्रांसिस्को,17 फरवरी, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सात मुस्लिम बहुल देशों से अमेरिका आने पर पाबंदी लगाने से संबंधित यात्रा प्रतिबंध कार्यकारी आदेश पर 'निकट भविष्य' में बदलाव करेंगे। जस्टिस डिपार्टपेंट की तरफ से कहा गया है कि देश की सुरक्षा के मद्देनजर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मुकदमे में ज्यादा समय बर्बाद नहीं करेंगे और वह इसके स्थान पर जल्द ही कोई नया रास्ता निकालेंगे। श्री ट्रंप ने आज एक संवाददाता सम्मेलन में कहा,“ यात्रा प्रतिबंध पर लिया गया उनका निर्णय ‘बहुत ही आसान’ था लेकिन प्रशासन को इस मामले में अदालत से खराब फैसला मिला।” उन्होंने कहा कि इस संबंध में उनका अगला आदेश कानूनी फैसलों के अनुरूप होगा। इससे पहले अमेरिका के एक जज ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से सात मुस्लिम बहुल देशों के यात्रियों और प्रवासियों पर लगाए गए प्रतिबंध पर अस्थायी तौर पर रोक लगा दी है। जिसके बाद इसे लागू करने की प्रक्रिया फिलहाल रोक दी गई । ट्रंप प्रशासन ने गुरुवार को इस फैसले के विरोध में कहा कि तीनों जज इस निर्णय को गलत समझ रहे हैं, जबकि ऐसा नहीं है उल्लेखनीय है कि श्री ट्रंप ने इस संबंध में 27 जनवरी, 2017 को एक कार्यकारी अादेश जारी किया था जिसके तहत सात देशों ईरान, इराक, लीबिया, सूडान, सोमालिया, सीरिया और यमन के नागरिकों का अमेरिका में 90 दिनों के लिए प्रवेश अस्थाई रूप से प्रतिबंधित करने की घोषणा की गई थी । वहीं सीरिया के अनिश्चितकालीन प्रतिबंध को छोड़कर इन देशों के शरणार्थियों के मामले में यह प्रतिबंध 120 दिनों के लिए था।
शुक्रवार, 17 फ़रवरी 2017
यात्रा प्रतिबंध आदेश पर बदलाव करेंगे ट्रंप
Tags
# विदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
विदेश
Labels:
विदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें