संयुक्त राष्ट्र ने की पाकिस्तान के दरगाह में आतंकवादी हमले की निंदा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 17 फ़रवरी 2017

संयुक्त राष्ट्र ने की पाकिस्तान के दरगाह में आतंकवादी हमले की निंदा

un-condemns-the-terrorist-attack-in-pakistan-shrine
संयुक्त राष्ट्र 17 फरवरी(वार्ता) संयुक्त राष्ट्र महासचिव अनटोनियो गुटेरस ने पाकिस्तान के एक दरगाह में कल हुये आत्मघाती हमले की तीखी निंदा की है। श्री गुटेरस के प्रवक्ता ने आज यहां जारी एक बयान में कहा, “ संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने हमले की कठोर भर्त्सना करते हुये कहा है कि संयुक्त राष्ट्र पाकिस्तान को आतंकवाद के खिलाफ संघर्ष में अंतरराष्ट्रीय एवं मानवाधिकार के मानकों के अनुरुप समर्थन देगा।” बयान के मुताबिक श्री गुटेरस ने हमले के जिम्मेदार लोगों को कानून के शिकंजे में लाने का आह्वान किया है। उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान में सिंध प्रांत के सेहवान शहर में कल एक दरगाह में आत्मघाती हमले में कम से कम 72 लोग मारे गये तथा करीब 200 लोग घायल हुये हैं। कुख्यात आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ने हमले की जिम्मेदारी ली है।

कोई टिप्पणी नहीं: